{"_id":"5ecce3fcb90d401077300ff2","slug":"nalanda-lover-couple-attempt-to-suicide-in-police-station-bihar-police-personnel-restrain-them-for-doing-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: प्रेमी को कोर्ट भेजने से पहले थाने पहुंची प्रेमिका, किया खुदकुशी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: प्रेमी को कोर्ट भेजने से पहले थाने पहुंची प्रेमिका, किया खुदकुशी का प्रयास
Tue, 26 May 2020 03:41 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 26 May 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pexels.com
बिहार के नालंदा के सोहसराय के थाना परिसर में प्रेमी जोड़े ने फिल्मी स्टाइल में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि इस दौरान बिहार पुलिस की तत्परता ने दोनों की जान बचा ली और उन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ के सदर अस्पताल में भेज दिया। यहां दोनों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
तीन सालों से चल रहा था प्रेम प्रसंग
प्रेमी जोड़े की मानें तो दोनों के बीच लगभग तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की जाति अलग-अलग होने की वजह से फरवरी महीने में वे घर से भाग गए थे। इसके बाद प्रेमिका के परिवार वालों ने थाने में बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। इसी बीच रविवार को दोनों थाने पहुंच गए। वहीं न्यायालय ने पेशी के बाद किशोरी को परिवार के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
लड़की जबरन शादी कराने का बना रही है दबाव
सोमवार को जब प्रेमी को अदालत भेजा जा रहा था तो प्रेमिका भी थाने पहुंच गई और दोनों ने हाई वोल्टेज ड्रामा करते हुए दुपट्टे से फांसी लगाने की कोशिश की। थानाध्यक्ष वीके सिंह ने बताया कि किशोरी जबरन शादी कराने के लिए दुपट्टे से फांसी लगाने की कोशिश कर रही थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उसे ऐसा करते हुए देख लिया जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रेमिका इसी थाना इलाके के एक मोहल्ले की जबकि युवक कागजी मोहल्ला का रहने वाला है।
विज्ञापन