फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda Dead body of a woman found in a well thrown with her hands and legs tied fear of strangulation

Nalanda: कुएं में मिली महिला की लाश, हाथ पैर बांधकर फेंका, गला घोंट हत्या करने की आशंका

Thu, 09 Feb 2023 08:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 09 Feb 2023 08:08 PM IST
सार

बिहार के नालंदा जिले में कुएं में महिला की लाश मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला का हाथ पैर बांधकर कुएं में फेंका गया था।
 

विज्ञापन
Nalanda Dead body of a woman found in a well thrown with her hands and legs tied fear of strangulation
कुएं में मिली महिला की लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में गुरुवार को एक महिला की लाश कुएं में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला जिले के बिंद थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीपुर गांव के डगरा खंधा स्थित एक कुएं का है। फिलहाल, महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान और हत्या के मामले की वजह तलाशने में जुटी हुई है।

विज्ञापन


बता दें कि ग्रामीण जब बुधवार को खेत की ओर गए थे। तभी उन्हें कुंए से आ रही दुर्गंध महसूस हुई। कुएं में जाकर झांककर देखा तो एक महिला की लाश पानी में उपलाया मिला। इससे तेज दुर्गंध निकल रही थी। इसके बाद ग्रामीणों ने इस बात की सूचना बिंद थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लाश को पानी भरे कुंए से बाहर निकाला। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिला के गले और हाथ-पैर में रस्सी बंधी हुई थी। इससे ग्रामीण यह आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि किसी ने उसकी रस्सी से गला घोंट हत्या कर दी है और लाश को कुएं में लाकर फेंक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बिंद थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया, ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि कुएं में महिला की लाख फेंकी हुई है। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लाश को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस महिला की पहचान में जुटी हुई है, शव देखने से प्रतीत होता है कि हत्या कहीं और कर लाश को यहां लाकर फेंक दिया गया है। महिला शादीशुदा है, जिसकी उम्र लगभग 20 से 25 साल के बीच है। आसपास के थानों में इस बात की सूचना दे दी गई है। वहीं, महिला की पहचान के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed