फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   nalanda acid attack case girlfriend threw acid on herself along with boyfriend police arrested five accused

बिहार: नालंदा एसिड अटैक में चौंकाने वाला खुलासा, प्रेमिका की मर्जी से प्रेमी ने घटना को दिया अंजाम

Sat, 21 Aug 2021 11:50 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना  Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 21 Aug 2021 11:50 AM IST
सार

नालंदा सदर के डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि एसिड अटैक केस में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। प्रेमी ने युवती से शादी रचाने के लिए एसिड फेंकने का फैसला किया था। इस साजिश में उसने चार अन्य युवकों को भी शामिल किया।  फिलहाल पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
nalanda acid attack case girlfriend threw acid on herself along with boyfriend police arrested five accused
एसिड अटैक

विस्तार

बिहार के नालंदा में लड़की पर एसिड फेंकने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। युवती के चेहरे पर एसिड फेंकने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका प्रेमी ही था। हैरानी की बात यह है कि प्रेमी ने प्रेमिका के साथ मिलकर यह साजिश रची थी।  पुलिस ने प्रेमी समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


नालंदा सदर के डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि एसिड अटैक केस में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। घटना के बाद से रोज नई-नई बातें सामने आ रही थीं। कभी पीड़िता मीटर रीडर पर एसिड फेंकने का आरोप लगा रही थी तो कभी पीड़िता की बहन अज्ञात युवक पर शक जता रही थी, लेकिन पुलिस तफ्तीश में पता चला कि युवती के प्रेमी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। प्रेमी की पहचान साजन कुमार के रूप में हुई है जो सोहसराय थाना क्षेत्र के  श्रृंगार हॉट कॉलोनी का रहने वाला है। 
विज्ञापन


शादी करने के लिए फेंकवाया एसिड
पूछताछ के दौरान साजन ने बताया कि पिछले 7 साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजन शादी से इंकार कर रहे थे, जिसके बाद मैंने और पीड़िता ने फैसला किया कि यदि एसिड से शरीर के कुछ हिस्सा को जला दिया जाए तो कोई दूसरा लड़का शादी नहीं करेगा और दोनों के परिजन तैयार हो जाएंगे और हम दोनों की शादी हो जाएगी। इसलिए 18 अगस्त को साजन ने अपने तीन भाई समेत 4 युवकों को पटना के आलमगज से बुलाया और वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed