{"_id":"679799c393c72a7b0108e328","slug":"youth-was-killed-during-horse-race-in-vaishali-5-accused-arrested-within-24-hours-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime in Bihar: नसीब में नहीं था दूल्हा बनना, घुड़ दौड़ के दौरान युवक की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime in Bihar: नसीब में नहीं था दूल्हा बनना, घुड़ दौड़ के दौरान युवक की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार
Mon, 27 Jan 2025 08:05 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 27 Jan 2025 08:05 PM IST
सार
वैशाली में घुड़ दौड़ के दौरान एक युवक की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि युवक की एक महीने बाद शादी होनी थी। फिलहाल, पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मृतक युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के वैशाली जिले में गणतंत्र दिवस पर एक दर्दनाक घटना सामने आई। राघोपुर थाना क्षेत्र के मलिकपुर में घुड़ दौड़ प्रतियोगिता के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान नितिन कुमार उर्फ अभिषेक के रूप में हुई, जो पटना जिले के मालसलामी थाना क्षेत्र के नूरबिगंज का रहने वाला था। दुखद यह है कि नितिन की शादी आगामी 24 फरवरी को होने वाली थी और वह अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
पुलिस ने मलिकपुर के विनोद राय, मिथिलेश राय और वकील राय के साथ-साथ पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र के सागर कुमार उर्फ बिट्टू कुमार और नितिश कुमार को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद हत्या का कारण सामने आया है। राघोपुर थाना में BNS एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसडीपीओ सदर-1 ओमप्रकाश के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है। टीम घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन