फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Villagers caught and beat up a miscreant who went to rob a CSP in Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर: CSP लूटने हथियार लेकर पहुंचे बदमाश…एक को ग्रामीणों ने पकड़कर धुना; दो मौके से फरार

Thu, 29 Aug 2024 12:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 29 Aug 2024 12:46 PM IST
सार

Bihar: मुजफ्फरपुर में बेखौफ होकर पहुंचे लुटेरों ने हथियार के बल पर दिनदहाड़े CSP को लूटने का प्रयास किया। जिसके बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं स्थानीय लोगों की भीड़ देख लुटेरे भागने लगे, जिसके बाद ग्रामीणों ने एक बदमाश को खदेड़कर हथियार के साथ पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी।

विज्ञापन
Villagers caught and beat up a miscreant who went to rob a CSP in Muzaffarpur
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में दिनदहाड़े हथियार लेकरपहुंचे बाइक सवार लुटेरों ने सीएसपी केंद्र को लूटने का प्रयास पहुंचे। इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने लुटेरों को देख चारों ओर से घेर लिया। इसके बाद अपराधियों ने ग्रामीणों पर फायरिंग कर डाली। हालांकि मौका लगते देख ग्रामीणों ने सूझबूझ से एक लूटेरे को पकड़कर उसकी पिटाई कर डाली। वहीं बाइक पर सवार दो लुटेरे भागने में कामयाब हो गए।

विज्ञापन


इधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची कुढ़नी थाने की पुलिस ने मौके से गोली का खोखा बरामद किया है और लुटेरे के पास से एक हथियार बरामद किया है। मामले की जानकारी कुढ़नी थाने के SHO रवि प्रकाश ने दी है। उन्होंने बताया है कि अपाचे बाइक सवार तीन लुटेरे CSP को लूटने पहुंचे थे। ग्रामीणों के द्वारा एक लुटेरे को पकड़कर उसकी पिटाई की गई है, जबकि दो लुटेरे भागने में कामयाब हो गया है। इस दौरान पुलिस ने हथियार और खोखा बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन
Villagers caught and beat up a miscreant who went to rob a CSP in Muzaffarpur
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed