फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Video of trolley worker taking money in SKMCH, Muzaffarpur goes viral,

Bihar News: एसकेएमसीएच में ट्रॉली कर्मी का पैसे लेते वीडियो वायरल, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश; जानें

Sun, 09 Mar 2025 02:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 09 Mar 2025 02:16 PM IST
सार

एसकेएमसीएच में ट्रॉली सेवा को लेकर पहले भी कई शिकायतें सामने आ चुकी हैं। कभी मरीजों से जबरन पैसे वसूलने की घटनाएं होती हैं, तो कभी परिजनों को खुद ही शव ले जाने को मजबूर होना पड़ता है। कुछ समय पहले गर्भवती महिलाओं को स्ट्रेचर नहीं मिलने की शिकायतें भी आई थीं,

विज्ञापन
Video of trolley worker taking money in SKMCH, Muzaffarpur goes viral,
महिला ट्रॉली कर्मी द्वारा मरीज के परिजन से पैसे लेने का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल, श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) के आपातकालीन वार्ड में एक महिला ट्रॉली कर्मी द्वारा मरीज के परिजन से पैसे लेने का वीडियो वायरल हो गया है। हालांकि, यह वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

इस मामले के सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। अस्पताल अधीक्षक प्रो. डॉ. कुमारी विभा ने कहा कि ट्रॉली सुपरवाइजर से पूरी जानकारी मांगी जाएगी और दोषी पर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से किसी को भुगतान न करें और किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना तुरंत अस्पताल प्रशासन को दें।

विज्ञापन

पहले भी आ चुकी हैं शिकायतें
एसकेएमसीएच में ट्रॉली सेवा को लेकर पहले भी कई शिकायतें सामने आ चुकी हैं। कभी मरीजों से जबरन पैसे वसूलने की घटनाएं होती हैं, तो कभी परिजनों को खुद ही शव ले जाने को मजबूर होना पड़ता है। कुछ समय पहले गर्भवती महिलाओं को स्ट्रेचर नहीं मिलने की शिकायतें भी आई थीं, लेकिन अब तक इस व्यवस्था में कोई ठोस सुधार नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि एसकेएमसीएच में सभी सेवाएं निःशुल्क हैं, इसलिए मरीजों से जबरन पैसे वसूलना पूरी तरह गलत है। यदि कोई भी कर्मी ऐसा करता है, तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed