फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Vaishali: Tejashwi Yadav demands resignation from Railway Minister Ashwini Vaishnav over Delhi rail accident

Bihar News: दिल्ली रेल हादसे पर तेजस्वी यादव केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर बरसे, रेल मंत्री से मांगा इस्तीफा

Wed, 19 Feb 2025 01:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 19 Feb 2025 01:54 PM IST
सार

Vaishali News: तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रयागराज घाट से लेकर रेलवे प्लेटफार्म तक हादसे हो रहे हैं, जिसको लेकर किसी न किसी की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। यह सरकार की नाकामी है। उन्होंने बताया कि बदइंतजामी के यह हादसा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Vaishali: Tejashwi Yadav demands resignation from Railway Minister Ashwini Vaishnav over Delhi rail accident
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजस्व सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि रेल हादसा लगातार बढ़ गए हैं, लेकिन रेल मंत्रालय द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाती है और न ही इसकी जांच बेहतर तरीके से करवाई जा रही है।

विज्ञापन

 
तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रयागराज घाट से लेकर रेलवे प्लेटफार्म तक हादसे हो रहे हैं, जिसको लेकर किसी न किसी की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। यह सरकार की नाकामी है। उन्होंने बताया कि बदइंतजामी के यह हादसा हुआ है और हो रहे हैं।
विज्ञापन

 

Vaishali: Tejashwi Yadav demands resignation from Railway Minister Ashwini Vaishnav over Delhi rail accident
अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI

तेजस्वी ने आगे कहा कि बिहार के बड़े तादाद में लोग प्रयागराज जाते हैं और मारे जाते हैं। यह व्यवस्था पूरी तरीके से चौपट हो चुकी है। इसकी निष्पक्ष जांच और मामले में कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि बिहार के सभी स्टेशनों पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लगती है। इसे लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है, जिसको लेकर रेलवे मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।
 
दरअसल, नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव अपने निर्वाचन क्षेत्र राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में कई निजी कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान मीडिया ने उनसे सवाल किया तो तेजस्वी यादव बिहार और केंद्र सरकार पर जमकर हमलावर दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed