{"_id":"679cd228a40c5adbfe044a9b","slug":"vaishali-news-youth-returning-home-on-bike-crushed-by-vehicle-died-on-spot-accused-driver-fled-with-vehicle-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Accident: बाइक से घर लौट रहे युवक को वाहन ने कुचला, मौके पर ही मौत; आरोपी चालक वाहन लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Accident: बाइक से घर लौट रहे युवक को वाहन ने कुचला, मौके पर ही मौत; आरोपी चालक वाहन लेकर फरार
Fri, 31 Jan 2025 07:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 31 Jan 2025 07:07 PM IST
सार
Vaishali News: पुलिस ने बताया कि घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक विकास कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
वैशाली में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुजफ्फरपुर के 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव निवासी विनोद कुमार के बेटे विकास कुमार के रूप में हुई है। घटना बालिगांव थाना क्षेत्र के चिकनौटा स्थित NH-28 पर उस समय हुई, जब विकास एग्रीकल्चर कंपनी में अपनी ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, घर लौटने के दौरान एक अज्ञात वाहन ने विकास की बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। विकास तीन भाइयों में सबसे बड़ा और अविवाहित था। उसकी आमदनी से परिवार की गुजर-बसर होती थी। उसके पिता विनोद कुमार किसान हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
वहीं, स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने इस क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के उपायों को बढ़ाने की मांग की है। यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा के गंभीर मुद्दे को सामने लाई है।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस ने बताया कि घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है। अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मारी है और मौके से फरार हो गया है।