फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Vaishali News: Three smugglers caught smuggling liquor in bike tank, 83 liters of country liquor recovered

Bihar News: बाइक की टंकी में शराब तस्करी करते पकड़े गए तीन तस्कर, 83 लीटर देशी शराब बरामद

Thu, 09 Jan 2025 04:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Thu, 09 Jan 2025 04:14 PM IST
सार

Vaishali News: पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से गहन पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच के बाद इन तस्करों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। फरार तस्करों और इस तस्करी गैंग में शामिल अन्य लोगों की तलाश में पुलिस सक्रिय रूप से जुटी हुई है।

विज्ञापन
Vaishali News: Three smugglers caught smuggling liquor in bike tank, 83 liters of country liquor recovered
बाइक की टंकी से बरामद की गई शराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में पिछले आठ सालों से शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन शराब तस्करी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। तस्कर शराब की तस्करी के लिए लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं। इसी कड़ी में वैशाली जिले के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन शराब तस्करों को 83 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

 
रात के अंधेरे में हुई कार्रवाई
गंगा ब्रिज थाना अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी के नेतृत्व में बीती रात पुलिस ने दीवान टोंक से नवादा खुर्द बाजार जाने वाली सड़क के पास यह कार्रवाई की। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि तस्कर मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में शराब छिपाकर ले जा रहे थे। दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर दो अन्य तस्कर फरार होने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

 
शराब तस्करी का अनोखा तरीका
पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल की टंकी से लगभग 13 लीटर देशी शराब बरामद की गई। पेट्रोल सप्लाई के लिए मोटरसाइकिल में अलग से एक बोतल में पेट्रोल रखा गया था, ताकि मोटरसाइकिल को शराब तस्करी के दौरान चलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गिरफ्तार तस्करों की पहचान
गिरफ्तार तस्करों की पहचान दीवान टोंक निवासी लाल बहादुर राय के पुत्र रामजी राय, नागेंद्र राय के पुत्र विकास कुमार और उपेंद्र दास के पुत्र मंजय कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए तस्करों और बरामद शराब को पुलिस थाने ले आई।

सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने जानकारी दी कि गिरफ्तार तस्करों से गहन पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच के बाद इन तस्करों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। फरार तस्करों और इस तस्करी गैंग में शामिल अन्य लोगों की तलाश में पुलिस सक्रिय रूप से जुटी हुई है।

 
शराबबंदी कानून और तस्करों के हथकंडे
वैशाली जिले में यह घटना इस बात का उदाहरण है कि तस्कर शराबबंदी कानून को धता बताने के लिए कितने अनोखे तरीके अपना रहे हैं। पुलिस ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए जांच अभियान और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed