{"_id":"671e61451c7ed93bd70c8b6e","slug":"vaishali-news-one-kg-smack-and-rs-13-lakh-cash-recovered-5-people-including-2-suppliers-from-mizoram-arrested-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: वैशाली में एक किलो स्मैक और 13 लाख नकदी बरामद, मिजोरम के दो सप्लायर समेत पांच लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: वैशाली में एक किलो स्मैक और 13 लाख नकदी बरामद, मिजोरम के दो सप्लायर समेत पांच लोग गिरफ्तार
Sun, 27 Oct 2024 09:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 27 Oct 2024 09:20 PM IST
सार
Vaishali News: वैशाली में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर एक किलो स्मैक और 13 लाख नकदी बरामद की है। साथ ही मिजोरम के दो सप्लायर समेत पांच लोग गिरफ्तार भी किया है। हालांकि कुछ लोग फरार हो गए। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में अपराधी और उनसे बरामद सामान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वैशाली जिले की बिदुपुर थाना पुलिस ने दाउदनगर पंचायत भवन के निकट एक बड़े स्मैक कारोबार का पर्दाफाश किया। इस दौरान पुलिस ने मौके से एक किलो से अधिक स्मैक और 13 लाख से अधिक नकदी के साथ पांच अंतरराज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। वैशाली एसपी हर किशोर राय ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में दो मिजोरम से ताल्लुक रखने वाले सप्लायर शामिल हैं।
विज्ञापन
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि 26 अक्तूबर को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिदुपुर थानाक्षेत्र में एक बड़े नशे के कारोबारी महेंद्र राय को मिजोरम से आए दो सप्लायर स्मैक की बड़ी खेप देने वाले हैं। इस सूचना के आधार पर एसपी के निर्देशन में बिदुपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला आसूचना इकाई और बिदुपुर थाना पुलिस की एक टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन
छापामारी और अपराधियों की गिरफ्तारी
पुलिस टीम ने दाउदनगर पंचायत भवन के पास छापामारी की, जहां संदिग्ध व्यक्तियों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। हालांकि सशस्त्र बल के सहयोग से पुलिस ने पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कुछ अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार अपराधियों में महेंद्र राय, रामू कुमार, कविता राय और मिजोरम के लालहमिंग मोया और लाल थंग मोया शामिल हैं।
विज्ञापन
तलाशी में बरामद हुई स्मैक और नकदी
पकड़े गए अपराधियों की तलाशी के दौरान अलग-अलग पन्नियों में 995 ग्राम स्मैक और 0.095 ग्राम खैनी जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया। इसके अलावा एक छोटा डिजिटल तराजू, पांच मोबाइल फोन और कुल 13,37,547 रुपये नकदी भी जब्त की गई। फिलहाल गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ जारी है और पुलिस इस मामले में जुड़े अन्य फरार लोगों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह मादक पदार्थ कहां से आया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।