{"_id":"67659ab282ed128b5b059454","slug":"vaishali-news-newly-married-woman-murdered-for-dowry-body-found-in-sack-in-ganga-river-husband-absconding-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dowry Murder: ‘बेटी चाहिए तो पांच लाख दो…’, बोरे में बंद गंगा नदी में मिला नवविवाहिता का शव; हत्यारा पति फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dowry Murder: ‘बेटी चाहिए तो पांच लाख दो…’, बोरे में बंद गंगा नदी में मिला नवविवाहिता का शव; हत्यारा पति फरार
Fri, 20 Dec 2024 09:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 20 Dec 2024 09:56 PM IST
सार
Vaishali News: राघोपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मृतका के मायकेवालों की शिकायत के अनुसार, यह मामला दहेज हत्या का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतका हीरामोती कुमारी तथा आरोपी पति दीपक कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली जिले में दहेज लोभ का एक और अमानवीय मामला सामने आया है। शादी के चार महीने बाद ही ससुरालवालों ने नवविवाहिता की हत्या कर दी और शव को बोरे में बंदकर गंगा नदी में फेंक दिया। घटना राघोपुर थाना क्षेत्र के केवला घाट की है। मृतका की पहचान हीरामोती कुमारी (19) निवासी पटोरी थाना क्षेत्र समस्तीपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पांच लाख रुपये की मांग बनी जानलेवा
मृतका के पिता नरेश राय ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। पति दीपक कुमार राघोपुर थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव का निवासी है। उसने पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर अपनी पत्नी के साथ लगातार मारपीट की। नरेश राय ने बताया कि शादी के बाद ससुराल पक्ष ने उनकी बेटी को एक दिन भी मायके नहीं आने दिया। बेटी के विदाई की बात करने पर ससुरालवालों ने हर बार दहेज की मांग दोहराई।
विज्ञापन
घटना कैसे हुई?
जानकारी के मुताबिक, घटना के दो दिन पहले हीरामोती के पिता अपनी बेटी से मिलकर घर लौटे थे। लेकिन दो दिन बाद खबर आई कि उनकी बेटी का शव गंगा नदी में मिला है। बताया जा रहा है कि ससुरालवालों ने हत्या के बाद शव को बोरे में बंद किया और बाइक से ले जाकर गंगा नदी में फेंक दिया। मायकेवालों ने घटना की जानकारी मिलने पर शव की खोजबीन शुरू की और सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को गंगा नदी से निकाला।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी
राघोपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मृतका के मायकेवालों की शिकायत के अनुसार, यह मामला दहेज हत्या का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि मृतका के परिजनों का लिखित आवेदन प्राप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
दहेज के दंश से नहीं मिल रही मुक्ति
यह घटना एक बार फिर बिहार में दहेज प्रथा की भयावह सच्चाई को उजागर करती है। हीरामोती कुमारी की हत्या समाज में दहेज प्रथा के खिलाफ सख्त कदम उठाने की आवश्यकता को रेखांकित करती है। मृतका के पिता ने ससुरालवालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने आरोपियों को जल्द पकड़ने का भरोसा दिया है। पति दीपक कुमार सहित अन्य ससुरालवाले फिलहाल फरार हैं।