{"_id":"6766c9f9ac813a2060073e7d","slug":"vaishali-news-homeguard-jawan-posted-at-power-substation-suddenly-fell-ill-died-in-hospital-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पावर सब स्टेशन में तैनात होमगार्ड जवान की अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत; परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पावर सब स्टेशन में तैनात होमगार्ड जवान की अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत; परिजनों में कोहराम
Sat, 21 Dec 2024 07:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 21 Dec 2024 07:30 PM IST
सार
Vaishali News: पावर सब स्टेशन में ड्यूटी के दौरान सुनील कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। साथी कर्मियों ने उन्हें तुरंत वैशाली सदर अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, जिससे उनके परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
अधिकारियों और साथी होमगार्ड जवानों ने दी श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली के गोरौल पावर सब स्टेशन में सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात होमगार्ड जवान सुनील कुमार सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक जवान सारण जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र के नरांव गांव निवासी थे और उनकी उम्र 32 वर्ष थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुई मौत
जानकारी के मुताबिक, बीते शुक्रवार को गोरौल पावर सब स्टेशन में ड्यूटी के दौरान सुनील कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। साथी कर्मियों ने उन्हें तुरंत वैशाली सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उनकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी मौत की खबर से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
अधिकारियों और कर्मियों ने दी अंतिम श्रद्धांजलि
सुनील कुमार के निधन के बाद शव को ट्रेनिंग कैंप जढ़आ ले जाया गया। वहां विभागीय अधिकारियों और सहकर्मियों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। इस दौरान अधिकारियों ने माल्यार्पण कर मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
परिवार को सहायता राशि और अन्य लाभ
होमगार्ड संघ के जिलाध्यक्ष सोनेलाल सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन को तत्काल दाह संस्कार के लिए 15,000 रुपये की सरकारी सहायता राशि दी गई। विभागीय स्तर पर मृतक के परिवार को चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने की प्रक्रिया भी की जाएगी।
शोकाकुल परिवार और क्षेत्र में गम का माहौल
जवान की मृत्यु से उनके परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव और आसपास के क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। उनके परिजनों ने सरकार और विभाग से मदद की गुहार लगाई है। इस दौरान संघ के उपाध्यक्ष रंजीत सिंह और अन्य कई अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।
आखिरी विदाई में उमड़ा शोक
सुनील कुमार को उनके साथियों और अधिकारियों ने सम्मानपूर्वक विदाई दी। जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। उनकी बहादुरी और सेवा को याद किया। उनके निधन से होमगार्ड विभाग और उनके गांव में शोक की लहर है।