{"_id":"67a766e87c4be4605401e7e7","slug":"vaishali-news-dealers-created-ruckus-again-took-out-funeral-procession-of-chief-minister-nitish-kumar-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: डीलरों ने फिर किया हंगामा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का निकाला अर्थी जुलूस; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: डीलरों ने फिर किया हंगामा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का निकाला अर्थी जुलूस; जानें मामला
Sat, 08 Feb 2025 07:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 08 Feb 2025 07:45 PM IST
सार
Vaishali News: डीलर संजीव कुमार ने बताया कि ठेकेदार अपनी मनमानी कर रहे हैं और सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। डीलरों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही उनकी आठ सूत्री मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते पीडीएस डीलर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेताओं ने अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को जबरदस्त प्रदर्शन किया। आक्रोशित डीलरों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ अर्थी जुलूस निकाला और उनके विरोध में नारेबाजी करते हुए रुस्तमपुर घाट पर प्रतीकात्मक दाह संस्कार किया।
विज्ञापन
डीलरों का कहना है कि वे बीते एक फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, लेकिन अब तक सरकार ने उनकी मांगों को लेकर कोई पहल नहीं की है। उनकी नाराजगी इस कदर बढ़ गई कि उन्होंने मुख्यमंत्री के विरोध में अर्थी जुलूस निकालने का फैसला किया।
विज्ञापन
आठ सूत्री मांगों को लेकर डीलरों का विरोध प्रदर्शन
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को प्रखंड मुख्यालय से अर्थी जुलूस निकालकर डीलर फतेहपुर, रामपुर श्यामचंद, मलिकपुर, मोहनपुर, रुस्तमपुर होते हुए रुस्तमपुर घाट पहुंचे। इस दौरान सभी डीलर मोटरसाइकिलों पर सवार होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
जन वितरण प्रणाली विक्रेता संघ के प्रखंड अध्यक्ष नवाल भगत ने बताया कि डीलर अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने बताया कि बीते 20 जनवरी से एक डीलर अंबिका यादव पटना के गर्दनीबाग में धरना पर बैठे हैं, लेकिन अब तक कोई भी मंत्री या मुख्यमंत्री उनकी सुध लेने नहीं पहुंचे हैं। डीलरों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि ‘कमीशन में दम नहीं, 30 हजार से कम नहीं’, यानी वे 30,000 रुपये से कम कमीशन स्वीकार नहीं करेंगे।
डीलरों ने ठेकेदारों पर लगाए गंभीर आरोप
डीलरों का कहना है कि राघोपुर के सभी डीलरों को ठेकेदारों द्वारा समय पर राशन नहीं दिया जाता है। राशन की आपूर्ति में गड़बड़ी की जाती है, जिससे लोगों को परेशानी होती है। डीलर संजीव कुमार ने बताया कि ठेकेदार अपनी मनमानी कर रहे हैं और सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। डीलरों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही उनकी आठ सूत्री मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे।
सरकार की चुप्पी पर बढ़ा आक्रोश
डीलरों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अगर सरकार जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाती, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान डीलरों ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगर जनता की समस्याओं को हल नहीं कर सकते, तो उन्हें पद छोड़ देना चाहिए।