फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Vaishali News: A moving bus filled with more than 25 passengers suddenly caught fire, completely burnt

Bihar News: 25 से ज्यादा यात्रियों से भरी चलती बस में अचानक आग लगी, पूरी तरह से जली; मौके पर मची अफरा-तफरी

Fri, 23 Feb 2024 12:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 23 Feb 2024 12:02 PM IST
सार

Vaishali Hindi News: वैशाली में एक चलती बस में अचानक आग लग गई। इस दौरान घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं, जानकारी मिलने के बाद दमकल की टीम ने मौके पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक बस पूरी तरह से जल गई।

विज्ञापन
Vaishali News: A moving bus filled with more than 25 passengers suddenly caught fire, completely burnt
जलती बस से उठते आग के गोले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर छपरा मुख्य मार्ग के अनजान पीर चौक के पास अचानक यात्रियों से भरी बस में आग लग गई। इस वजह से घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। बस में आग लगती देख चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। उसके बाद उसमें सवार सभी यात्रियों बस से उतर कर अपनी जान बचाई। चालक की सूझबूझ से एक बड़ी घटना होते-होते बच गई। घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को भी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बस हाजीपुर बस स्टैंड से खुलकर से छपरा के  लिए जा रही थी। स्टैंड से बस कुछ ही दूरी तक आगे जा पाई तभी अचानक उसमें से चिंगारियां निकलने लगीं। इसके बाद चालक ने अपनी सूझबूझ से बस को एक किनारे खड़ा कर सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ी घटना होते होते बच गई।
विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि बस में लगभग घटना के समय 25 से अधिक यात्री सवार थे। सभी हाजीपुर से छपरा जाने के लिए निकले थे। लेकिन रास्ते में ही बस में आग लग गई। वहीं, जानकारी मिलने के बाद दमकल की टीम ने मौके पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक बस पूरी तरह से जल गई। वहीं, इस हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाजीपुर छपरा मुख्य मार्ग पर यातायात ठप हो गई था। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने आग पर काबू पाकर जली हुई बस को सड़क किनारे लगवाकर फिर से यातायात को शुरू करवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed