फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Hajipur Weather: Rain exposed claims of Municipal Council, knee-deep water from Hospital Road to Gandhi Chowk

Bihar Weather: बारिश ने किया नगर परिषद के दावों को बेनकाब, अस्पताल रोड से गांधी चौक तक घुटनों तक भरा पानी

Wed, 16 Jul 2025 04:37 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 16 Jul 2025 04:37 PM IST
सार

Hajipur Weather: लगातार हो रही बारिश के बाद हाजीपुर में हर जगह पानी भर गया। गांधी चौक से अस्पताल रोड तक की दूरी तय करना आमजन के लिए किसी संघर्ष से कम नहीं रहा। जलजमाव के कारण मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी उठानी पड़ी और आमजन भी परेशान रहे।

विज्ञापन
Hajipur Weather: Rain exposed claims of Municipal Council, knee-deep water from Hospital Road to Gandhi Chowk
पूरे शहर में भरा बारिश का गंदा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली में बुधवार को सुबह से हुई मूसलाधार बारिश ने जिला मुख्यालय हाजीपुर की नगर व्यवस्था की पोल खोल दी। शहर के कई प्रमुख मार्ग और मोहल्ले तालाब में तब्दील हो गए, जिससे आमजन को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। नगर परिषद के पूर्व में किए गए दावों की असलियत बारिश के पहले ही झोंके में सामने आ गई।

विज्ञापन

 
जलजमाव ने बढ़ाई शहरवासियों की मुश्किलें
हाजीपुर के अस्पताल रोड, गांधी चौक, सिनेमा रोड, बौलिया रोड जैसे प्रमुख इलाकों में बारिश के कुछ ही घंटों बाद सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। गांधी चौक से अस्पताल रोड तक की दूरी तय करना आमजन के लिए किसी संघर्ष से कम नहीं रहा। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर जलजमाव के कारण मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Crime: पूर्व बैंक प्रबंधक और स्कूल संचालक के फ्लैट से 10 लाख की संपत्ति चोरी; CCTV में कैद हुई वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शहर की हालत यह रही कि बाइक सवार, रिक्शा चालक और पैदल चलने वाले सभी लोग कीचड़ और पानी से जूझते नजर आए। बारिश से पहले नगर परिषद द्वारा दावा किया गया था कि सभी नालों की सफाई कर ली गई है, लेकिन जमीनी सच्चाई इसके एकदम उलट साबित हुई।


 
जर्जर सड़कों और कीचड़ ने बिगाड़ा हालात
हाजीपुर शहर की सड़कों की हालत पहले से ही खस्ताहाल थी। बारिश ने इस संकट को और भी भयावह बना दिया। सुभाष चौक से रामप्रसाद चौक के बीच सड़क पर इतना कीचड़ हो गया कि राहगीरों का निकलना तक मुश्किल हो गया। कुछ इलाकों में राहगीर फिसलकर चोटिल भी हो गए। अस्पताल रोड से थाना चौक और मड़ई रोड से रामप्रसाद चौक तक का इलाका पूरी तरह कीचड़ और जलजमाव की चपेट में आ गया।

 
अधूरा सीवरेज प्रोजेक्ट बना समस्या की जड़
हाजीपुर नगर की गंदगी और जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए वर्ष 2010 में स्वीकृत हुआ सीवरेज ट्रीटमेंट प्रोजेक्ट अब तक अधूरा ही है। नेशनल गंगा बेसिन ऑथोरिटी ने इस प्रोजेक्ट के लिए 113 करोड़ 62 लाख रुपये का आवंटन दिया था। यह योजना बाद में बढ़कर 125 करोड़ से भी ऊपर चली गई और आज तक जनता को राहत नहीं दे सकी। दिसंबर 2011 में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट को 2013 तक पूरा करना था, लेकिन आज तक इसका लगभग 60% काम अधूरा है।

यह भी पढ़ें- बेवफाई में खुदकुशी: पति विदेश गया कमाने, पत्नी ने कर ली दूसरी शादी; सोशल मीडिया पर तस्वीरें देख पेड़ से लटका
 
चीन की कंपनी ट्राइटेक (बीजिंग) के द्वारा शुरू किया गया यह कार्य बिहार अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (BUIDCo) की देखरेख में चला। लेकिन बार-बार समय सीमा बढ़ाए जाने और चेतावनियों के बावजूद प्रगति नहीं हो सकी। 2017 के बाद काम पूरी तरह ठप हो गया। अब कई वर्षों बाद फिर से बुडको को इस योजना को पूरा करने की जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन हकीकत में शहरवासी अब भी उसी जलजमाव और गंदगी के दलदल में फंसे हुए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed