फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vaishali Bihar News: vaishali child line stops child marriage

Bihar News : शादी के लिए सजाई-संवारी जा रही थी लड़की, पुलिस ने रुकवा दी शादी; घर वालों पर केस भी हुआ

Thu, 06 Mar 2025 01:02 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 06 Mar 2025 01:02 PM IST
सार

Marriage : 7 मार्च को शादी तय थी। इस हिसाब से तैयारियां चल रही थीं। लड़की को सजाया-संवारा जा रहा था, ताकि दूल्हे के सामने वह दुल्हन की तरह आए। लेकिन, अचानक पुलिस पहुंच गई और मामला दूसरे तरह का बन गया।

विज्ञापन
Vaishali Bihar News: vaishali child line stops child marriage
शादी रुकवाने के लिए पहुंची टीम ने परिजनों को समझाया। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

हाजीपुर के नगर थाने के हेला बाजार में एक नाबालिग लड़की की शादी को प्रशासन ने समय रहते रोक लिया। चाइल्ड लाइन और जिला प्रशासन की टीम की तत्परता से लड़की के परिजनों को समझाकर शादी रुकवाई गई। यह घटना 5 मार्च, 2025 को हुई, जब वैशाली हेड क्वार्टर स्थित डीएसपी को सूचना मिली कि हेला बाजार में एक नाबालिग लड़की की शादी 7 मार्च को होने वाली है।

विज्ञापन

उम्र की पुष्टि होते ही पहुंच गई टीम, तैयारी देख चौंकी
सूचना मिलते ही चाइल्ड लाइन के काउंसलर और टीम ने मोहल्ले में जाकर लड़की की उम्र के बारे में जानकारी ली। जैसे ही लड़की की उम्र की पुष्टि हुई, प्रशासनिक टीम और पुलिस के साथ मिलकर चाइल्ड लाइन के नोडल डायरेक्टर सुधीर कुमार शुक्ला के निर्देशन में बाल विवाह को रोकने के लिए कार्यवाही की गई। टीम ने नगर थाने की पुलिस के साथ लड़की के घर पहुंचकर वहां शादी की तैयारी होते देखी।

विज्ञापन

बाल विवाह के दुष्परिणाम बताए, परिजनों ने रोकी शादी
पदाधिकारियों ने बच्ची के माता-पिता, रिश्तेदारों और मोहल्ले के प्रबुद्ध लोगों को बुलाकर बाल विवाह के दुष्परिणाम और इसके खिलाफ बने कानून के बारे में जानकारी दी। इसके बाद सभी ने बाल विवाह रोकने पर सहमति व्यक्त की और परिजनों ने शादी न करने का फैसला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर थाने में केस दर्ज कराया गया, एसपी ने दी जानकारी
वैशाली एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही वरीय पुलिस उपाधीक्षक के निर्देशन में टीम ने मौके पर पहुंचकर शादी को रुकवाया और लड़की को पुलिस व चाइल्ड हेल्पलाइन के संरक्षण में सुरक्षित किया। इस मामले में नगर थाना में सुसंगत धाराओं में कांड दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। यह कार्यवाही बाल विवाह के खिलाफ प्रशासन की सख्ती और जागरूकता को दर्शाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed