फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vaishali Bihar News: Tejashwi Yadav will organize a tournament in the name of his grandmother

Bihar: तेजस्वी यादव ने खेला क्रिकेट, बोले- 'मेरी दादी के नाम पर कराएंगे टूर्नामेंट'; नीतीश पर साधा निशाना

Sun, 09 Mar 2025 07:37 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 09 Mar 2025 07:37 PM IST
सार

Bihar: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार खटारा हो चुकी है, सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त है। मुख्यमंत्री थक चुके हैं और अब उन्हें सिर्फ कुर्सी से प्यार रह गया है।

विज्ञापन
Vaishali Bihar News: Tejashwi Yadav will organize a tournament in the name of his grandmother
तेजस्वी यादव किकेट खेलते हुए - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर के बिदुपुर प्रखंड पहुंचे, जहां उन्होंने क्रिकेट खेलकर युवाओं का हौसला बढ़ाया। यह वही मैदान है, जहां जिला प्रशासन द्वारा पंचायत सरकार भवन बनाए जाने की योजना थी, लेकिन तेजस्वी यादव के हस्तक्षेप के बाद इसे खेल मैदान के रूप में विकसित किया गया।
विज्ञापन


तेजस्वी यादव क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच के समापन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित किया और ऐलान किया कि आने वाले समय में वह अपनी स्वर्गीय दादी के नाम पर बिदुपुर में एक भव्य टूर्नामेंट का आयोजन करेंगे। उन्होंने कहा कि बिदुपुर प्रखंड के हर पंचायत में एक-एक क्रिकेट टीम बने, जिससे खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा में भाग लेकर अपना कौशल निखार सकें।
विज्ञापन


खेल नीति पर उठाए सवाल, सरकार को बताया ‘खटारा’
तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार की खेल नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब हमारी सरकार थी, तब हमने खेल को बढ़ावा देने के लिए बड़ी पहल की थी। बिहार के जिन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीते, उन्हें सरकारी नौकरियों में मौका दिया गया। हमारी सरकार में 73 खिलाड़ियों को डीएसपी और अन्य पदों पर नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम नीतीश पर साधा निशाना
उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार खटारा हो चुकी है, सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त है। मुख्यमंत्री थक चुके हैं और अब उन्हें सिर्फ कुर्सी से प्यार रह गया है। तेजस्वी यादव ने बिहार की युवा आबादी का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार देश का सबसे युवा प्रदेश है, जहां 57-58% आबादी 18 से 25 वर्ष के बीच की है, लेकिन उनके खेलने-कूदने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।


उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि बिहार के युवा ही प्रदेश का भविष्य तय करेंगे। "अगर आप 20 साल तक एक ही बीज से खेती करेंगे, तो पैदावार अच्छी नहीं होगी। अब समय आ गया है कि नया बीज लगाया जाए, तभी फसल अच्छी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed