फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News: गुदरी बाजार गोलीकांड के विरोध में व्यापारियों ने जमकर किया हंगामा, बाजार बंद कर सड़क पर की आगजनी

Mon, 24 Feb 2025 02:17 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 24 Feb 2025 02:17 PM IST
सार

Vaishali News: नाराज व्यापारियों के प्रदर्शन पर पुलिस ने आश्वासन दिया कि बाजार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी और दुकान बंद होने के समय पुलिस बाइक गश्ती बढ़ाएगी। पुलिस के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने प्रदर्शन खत्म कर दिया और सड़क जाम हटाया।

विज्ञापन
Vaishali News Traders created ruckus in protest against Gudri Bazaar firing closed market and set fire on road
गुस्साए व्यापारियों ने दुकानें बंदकर जमकर किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित हथसारगंज की निषाद गली में रविवार रात एक व्यापारी को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद से इलाके में आक्रोश फैल गया। घायल व्यापारी का इलाज पटना के एक अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना से नाराज गुदरी बाजार के व्यापारियों ने सोमवार सुबह अपनी दुकानें बंद कर दीं और विरोध में सड़क पर आगजनी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।


 
 

Vaishali News Traders created ruckus in protest against Gudri Bazaar firing closed market and set fire on road
गुस्साए व्यापारियों ने दुकानें बंदकर जमकर किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

व्यापारियों का गुस्सा फूटा, बाजार बंद कर सड़क जाम
तेल और डालडा के होलसेल विक्रेता पर हुए हमले से व्यापारी वर्ग में भय और गुस्सा दोनों देखने को मिला। सोमवार सुबह से ही गुदरी बाजार के व्यापारी अपनी दुकानों को बंद कर सड़क पर उतर आए। उन्होंने मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर दिया और टायर जलाकर विरोध जताया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। व्यापारियों का कहना था कि क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस अपराधियों को पकड़ने में नाकाम रही है। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए।
 
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। नगर थाना पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और लगातार छापामारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

Vaishali News Traders created ruckus in protest against Gudri Bazaar firing closed market and set fire on road
गुस्साए व्यापारियों ने दुकानें बंदकर जमकर किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

गुदरी बाजार में हो रहे हंगामे और जाम की सूचना पर नगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित व्यापारियों को समझाने की कोशिश की और भरोसा दिलाया कि 48 घंटे के भीतर अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि बाजार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी और दुकान बंद होने के समय पुलिस बाइक गश्ती बढ़ाएगी। थाना अध्यक्ष के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने प्रदर्शन खत्म कर दिया और सड़क जाम हटाया।
 
व्यापारियों में अब भी दहशत
हालांकि पुलिस ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया है, लेकिन व्यापारी अब भी डरे हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती और बाजार में नियमित पुलिस गश्ती नहीं बढ़ती, तब तक वे असुरक्षित महसूस करेंगे। स्थानीय लोग और व्यापारी पुलिस प्रशासन से यह सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं कि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों और बाजार में सुरक्षित माहौल बना रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed