फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vaishali Bihar News: Hajipur Road jam after the death of electricity department employee

Bihar News : सरकारी बिजली कंपनी के कर्मी पर गिरा पेड़; बाइक से जाते समय हादसे में मौत, सड़क पर हंगामा

Thu, 06 Mar 2025 12:46 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 06 Mar 2025 12:46 PM IST
सार

Bihar : मौत आनी हो तो कैसे आती है, यह इस बार बिहार के हाजीपुर में दिखा। बिजली के शॉर्ट सर्किट से पेड़ में आग लगी और उसका एक हिस्सा उधर से गुजर रहे बिजली कंपनी के ही एक कर्मी पर गिर गया।

विज्ञापन
Vaishali Bihar News: Hajipur Road jam after the death of electricity department employee
बिजली कंपनी के कर्मचारी की मौत के बाद हंगामा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

वैशाली: वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के नामानगर में एक सरकारी बिजली कंपनी के कर्मचारी पर पेड़ गिरने से मौत हो गई है। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर बिदुपुर में जाम लगा दिया। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात को बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण एक पेड़ में आग लग गई थी। आग पर स्थानीय लोगों और दमकल की टीम ने काबू पा लिया, लेकिन कुछ ही देर बाद अचानक पेड़ गिर गया।

विज्ञापन


पेड़ गिरने की इस घटना में भोज खाकर लौट रहे मोटरसाइकिल सवार बिदुपुर थाना क्षेत्र के नवानगर निवासी रामविलास सिंह के 42 वर्षीय पुत्र प्रशांत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना स्थित पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। हालांकि, पीएमसीएच जाते समय उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

प्रशांत कुमार की मौत के बाद गुस्साए स्थानीय लोग हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया और सड़क पर आगजनी भी की गई। इसके साथ ही प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रखंड विकास पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम को खोलवाने की कोशिश की। इस दौरान लोगों ने मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि मृतक प्रशांत कुमार बिदुपुर में सरकारी बिजली कंपनी की ओर से मीटर रीडिंग का काम करते थे और बिजली विभाग का बिल वसूलने का काम करते थे। स्थानीय पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है और जाम को समझा-बुझाकर खुलवाया जा रहा है।

 

बिजली विभाग के कर्मचारियों के मौत के बाद हंगामा

बिजली विभाग के कर्मचारियों के मौत के बाद हंगामा

 

बिजली विभाग के कर्मचारियों के मौत के बाद हंगामा

बिजली विभाग के कर्मचारियों के मौत के बाद हंगामा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed