फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Vaishali Mahatma Gandhi Setu oil tanker caught fire fire brigade extinguished fire amid chaos

Bihar News: महात्मा गांधी सेतु तेल के टैंकर में लगी आग, अफरा-तफरी के बीच फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

Wed, 07 May 2025 04:37 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 07 May 2025 04:37 PM IST
सार

अचानक चलते हुए पेट्रोल के टैंकर की केबिन में आग लग गई, जिसे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया है।

विज्ञापन
Bihar News Vaishali Mahatma Gandhi Setu oil tanker caught fire fire brigade extinguished fire amid chaos
ट्रक की केबिन लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले में महात्मा गांधी सेतु पाया नंबर-19 के पास से चलती तेल टैंकर की केबिन में अचानक शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। अचानक केबिन से निकल रहे धुएं के कारण चालक ने तुरंत अपनी सूझबूझ से ट्रक को रोक लिया और घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को दिया। उसके बाद मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की टीम ने धू-धू कर जल रहे ट्रक की आग बुझाने में सफल रही।

विज्ञापन


हालांकि, घटना स्थल पहुंची गंगा ब्रिज थाने की पुलिस अधिकारी ने तेल टैंकर को जब्त कर थाने ले आया है। बताया गया है कि हाजीपुर की तरफ से पटना की ओर पेट्रोल टैंकर जा रहा था। तभी अचानक से महात्मा गांधी सेट पाया नंबर-19 के पास ट्रक केबिन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के बाद चालक ने अपनी साहस दिखाई और चलती तेल टैंकर ट्रक को रोक दिया और घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'भागने के लिए कम पड़ जाएगी जमीन, भारतीय सेना पर रहा है गर्व', मंत्री प्रेम कुमार का बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना में किसी बड़ी हताहत होने की खबर नहीं है। इस संबंध में गंगा ब्रिज थाना अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि तेल टैंकर हाजीपुर की तरफ से पटना की ओर जा रहा था, तभी उसके केबिन में अचानक शार्ट सर्किट से आग लगाई थी। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है। किसी बड़ी हटा होने की खबर नहीं है। तेल टैंकर को जब्त कर थाने लाई गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed