फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vaishali Bihar News : Doctor dies under suspicious circumstances in a private hospital vaishali today news

Bihar News: निजी अस्पताल के कमरे में डॉक्टर की संदिग्ध मौत, सीतामढ़ी के रहने वाले थे, वैशाली में थी प्रैक्टिस

Thu, 19 Jun 2025 10:40 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 19 Jun 2025 10:40 PM IST
सार

Vaishali News : हाजीपुर के निजी अस्पताल में डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में लग गई है। डॉक्टर वैशाली में प्रैक्टिस करते थे। वह सीतामढ़ी के रहने वाले थे।

विज्ञापन
Vaishali Bihar News : Doctor dies under suspicious circumstances in a private hospital vaishali today news
मृतक डाक्टर का फाइल फोटो

विस्तार

वैशाली जिला मुख्यालय के हाजीपुर नगर थाने की पुलिस ने एक निजी नर्सिंग होम के कमरे से एक डॉक्टर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया है। पुलिस ने तत्काल घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक डॉक्टर की पहचान सीतामढ़ी जिले के मसाही गांव निवासी स्वर्गीय राम सुरेश सिंह के 45 वर्षीय पुत्र डॉ. रूपेश कुमार सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पिछले 10 वर्षों से कर रहे थे प्रैक्टिस
मिली जानकारी के अनुसार, डॉ. रूपेश कुमार सिंह पिछले 10 वर्षों से हाजीपुर में निजी तौर पर प्रैक्टिस कर रहे थे। वह हाजीपुर के कई निजी नर्सिंग होम में कॉल पर मरीजों को देखने जाते थे। बताया गया है कि बुधवार की शाम मृतक डॉक्टर मरीज देखकर जोहरी बाजार स्थित निजी नर्सिंग होम में अपने कमरे में आ गए थे। गुरुवार सुबह 11 बजे, एक मरीज को देखने के लिए कंपाउंडर द्वारा डॉक्टर को लगातार फोन किया जा रहा था, लेकिन फोन रिसीव नहीं हो रहा था। 
विज्ञापन


दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे लोग
कंपाउंडर डॉक्टर के जोहरी बाजार स्थित कमरे पर पहुंचा। उसने देखा कि कमरे का बाहर वाला गेट बंद है। कंपाउंडर ने काफी देर तक गेट खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। तब उसने नर्सिंग होम के संचालक को इसकी सूचना दी। नर्सिंग होम के संचालक और कंपाउंडर ने मिलकर गेट तोड़ा और कमरे में दाखिल हुए, तो देखा कि डॉ. रूपेश मृत पड़े थे। नर्सिंग होम के संचालक ने तत्काल घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर
सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस और एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed