Bihar Accident: सड़क हादसे में आठ वर्षीय बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम; अज्ञात वाहन लेकर फरार
Bihar: बताया जा रहा है कि सूचना मिलने पर जंदाहा थाना अध्यक्ष मनोज कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विस्तार
वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत कजरी बुजुर्ग गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बच्चा गांव के पास सड़क किनारे अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
मृतक की पहचान कजरी बुजुर्ग निवासी नवीन सहनी के पुत्र सुजीत कुमार (8 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजन बदहवासी की हालत में रो-रो कर बेहाल हैं। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।
सूचना मिलने पर जंदाहा थाना अध्यक्ष मनोज कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पढ़ें: सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामला: दानापुर में इंजीनियर सिकंदर प्रसाद के फ्लैट पर ED की छापेमारी, फ्लैट सील
परिजनों ने बताया कि सुजीत अपने घर से कुछ दूरी पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक बिना रुके वाहन लेकर फरार हो गया।
थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फरार वाहन व चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कराई जा रही है। परिजनों की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।