फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar: लालू के सवाल पर समधी चंद्रिका राय ने कहा- नो कमेंट; CM नीतीश को दी जन्मदिन की बधाई, तेजस्वी पर बरसे

Sat, 01 Mar 2025 07:11 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 01 Mar 2025 07:11 PM IST
सार

Vaishali News: तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए चंद्रिका राय ने कहा कि माई-बहन योजना चुटकुला है। बिहार की पहली मुख्यमंत्री राबड़ी देवी थीं, लेकिन आज तक महिला कल्याण के लिए उन्होंने क्या किया? कोई भी योजना लागू नहीं की। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Vaishali: Chandrika Rai says No comment on Lalu Yadav's question; congratulated Nitish Kumar on his birthday
लालू प्रसाद यादव के समधी चंद्रिका राय - फोटो : अमर उजाला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन वैशाली के सोनपुर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने हवन और पूजा-पाठ कर मुख्यमंत्री की लंबी आयु की कामना भी की। इस कार्यक्रम में लालू प्रसाद यादव के समधी चंद्रिका राय भी शामिल हुए। यहां चंद्रिका राय ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी तो वह लालू प्रसाद यादव के सवाल पर कुछ भी बोलने से बचते दिखे।


 

Vaishali: Chandrika Rai says No comment on Lalu Yadav's question; congratulated Nitish Kumar on his birthday
सीएम नीतीश कुमार की लंबी आयु के लिए जन्मदिन पर समर्थकों ने किया हवन - फोटो : अमर उजाला

चंद्रिका राय ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किसी भी तरह का कोई स्वार्थ नहीं पाला है। वह सिर्फ बिहार के विकास के बारे में सोचते हैं। बिहार के मुख्यमंत्री लगातार बिहार के विकास की बात करते हैं। इस दौरान चंद्रिका राय ने सरकार से मांग की कि नीतीश कुमार को कोई बड़ा पुरस्कार मिलना चाहिए। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बने रहने की जरूरत है।
 
उन्होंने दावा किया कि बिहार में 2025 में फिर से NDA की सरकार बनेगी और नीतीश कुमार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री होंगे। मंच से संबोधन के दौरान चंद्रिका राय ने यह भी कहा कि बिहार में जिसकी भी सरकार बने, लेकिन नीतीश कुमार जिधर रहेंगे उधर ही उनकी पार्टी की सरकार बनेगी।
 

Vaishali: Chandrika Rai says No comment on Lalu Yadav's question; congratulated Nitish Kumar on his birthday
सीएम नीतीश कुमार की लंबी आयु के लिए जन्मदिन पर समर्थकों ने किया हवन - फोटो : अमर उजाला

वहीं, तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए चंद्रिका राय ने कहा कि माई-बहन योजना चुटकुला है। बिहार की पहली मुख्यमंत्री राबड़ी देवी थीं, लेकिन आज तक महिला कल्याण के लिए उन्होंने क्या किया? कोई भी योजना लागू नहीं की। उन्होंने कहा कि जब मुंह से ही घोषणा करनी है तो 2500 क्या है, 10,000 की क्यों नहीं घोषणा कर देते? यह कार्यक्रम सोनपुर के बकरी बाजार में आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में जदयू और बीजेपी के कार्यकर्ता शामिल हुए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed