फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Upendra Kushwaha says atmosphere in Bihar will not deteriorate under NDA govt, targets RJD govt over Crime

Bihar: ‘NDA सरकार में बिहार में नहीं बिगड़ेगा माहौल, CM आवास में होती थी फिरौती की डील’; बोले उपेंद्र कुशवाहा

Sat, 19 Oct 2024 03:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 19 Oct 2024 03:54 PM IST
सार

Muzaffarpur News: पूर्व मंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार में राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त है। वहीं, उन्होंने राजद कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि राजद के लोग अब हमारी सरकार पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि खुद उनके शासनकाल में अपराध चरम पर था।

विज्ञापन
Upendra Kushwaha says atmosphere in Bihar will not deteriorate under NDA govt, targets RJD govt over Crime
पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने मुजफ्फरपुर में बिहार में NDA सरकार के नेतृत्व पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रण में है और यहां की जनता पूरी तरह से सुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने राजद (RJD) के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय अपहरण उद्योग चरम पर था और मुख्यमंत्री आवास से ही फिरौती की रकम तय होती थी। कुशवाहा का दावा है कि NDA शासन में ‘मंगलराज’ है, जबकि राजद शासन में ‘जंगलराज’ के कारण प्रदेश की स्थिति बेहद खराब थी।

विज्ञापन

 
‘माहौल खराब करने की साजिशें नहीं होंगी सफल’
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में NDA सरकार के कार्यकाल के दौरान आम जनता पूरी तरह से संतुष्ट है। उन्होंने विपक्षी दलों, विशेष रूप से राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें NDA सरकार के कामों से परेशानी हो रही है, क्योंकि वे इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं कि जनता NDA के साथ है। कुशवाहा ने आरोप लगाया कि विपक्ष बिहार में माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन वे सफल नहीं होंगे। NDA की सरकार किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था को खराब नहीं होने देगी और जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन

 
‘राजद के समय होता था अपहरण उद्योग का विस्तार’
कुशवाहा ने राजद के शासनकाल को जंगलराज बताते हुए आरोप लगाया कि उस दौरान अपहरण उद्योग काफी फला-फूला। उन्होंने दावा किया कि राजद के शासन में मुख्यमंत्री आवास से ही फिरौती की रकम तय की जाती थी और अपहरण और रंगदारी जैसी घटनाओं में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। उन्होंने कहा कि राजद के लोग अब हमारी सरकार पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि खुद उनके शासनकाल में अपराध चरम पर था। अब बिहार में ऐसी स्थिति नहीं है और NDA के शासन में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘छिटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो कोई बड़ी घटना नहीं’
उपेंद्र कुशवाहा ने यह भी कहा कि NDA शासन के दौरान अगर कुछ छोटी-मोटी घटनाएं हो भी गई हैं तो इसे सामान्य कहा जा सकता है, क्योंकि कोई बड़ी आपराधिक घटना बिहार में नहीं हुई है। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि भविष्य में भी प्रदेश की स्थिति शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनी रहेगी। कुशवाहा ने विपक्षी दलों से अपील की कि वे अपने पुराने शासनकाल को देखें और फिर मौजूदा सरकार पर सवाल उठाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed