फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Unknown youth's body found in a ditch

Bihar News: निर्माणाधीन मकान के पास गड्ढे में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी; पहचान नहीं हो पाई

Fri, 12 Dec 2025 07:46 AM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत ब्यूरो Updated Fri, 12 Dec 2025 07:46 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान के पास गड्ढे में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Unknown youth's body found in a ditch
मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर अंतर्गत अहियापुर थाना क्षेत्र के मेडिकल फ्लाईओवर के पास स्थित एक निर्माणाधीन मकान के बगल में गड्ढे से एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव दिखते ही स्थानीय लोगों और मौके पर मौजूद मजदूरों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही अहियापुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, मकान की फाउंडेशन के नीचे बने गड्ढे में लगभग 35 वर्षीय एक युवक का शव पड़ा मिला। सबसे पहले मजदूरों ने शव को देखा और तत्काल जमीन मालिक को इसकी जानकारी दी। थोड़ी ही देर में आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए।

विज्ञापन

पुलिस ने घटना स्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया है
अहियापुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर SKMCH भेज दिया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस ने घटना स्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया है, ताकि वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: 694 की जगह 54 बच्चे! एमडीएम में फर्जी हाजिरी का खेल, प्रधानाध्यापक पर 4.81 लाख रुपये का जुर्माना

मामले की गहन जांच जारी- थाना प्रभारी
थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खड्डे में गिरने से मौत का प्रतीत होता है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाकों में पहचान की कोशिश कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed