{"_id":"6600137038a3ae435400d74a","slug":"two-people-riding-a-pickup-were-shot-by-criminals-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bettiah News: पिकअप सवार तीन लोगों को अपराधियों ने मारी गोली, पुलिस मामले की जांच में जुटी, स्थिति गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bettiah News: पिकअप सवार तीन लोगों को अपराधियों ने मारी गोली, पुलिस मामले की जांच में जुटी, स्थिति गंभीर
Sun, 24 Mar 2024 05:20 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 24 Mar 2024 05:20 PM IST
सार
Bettiah News: बेतिया में अपराधियों ने एक पिकअप पर सवार तीन लोगों को गोली मार दी है, जिसमें दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। घटना बगहा पुलिस जिले के चौतरवा थाना क्षेत्र के हमीरा के पास एनएच 727 की है।
विज्ञापन
पिकअप सवार तीन लोगों को अपराधियों ने मारी गोली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेतिया में अपराधियों के हौंसले बुलंद है। इसी कड़ी में अपराधियों ने एक पिकअप पर सवार तीन लोगों को गोली मार दी है। घटना के बाद ड्राइवर ने घायल अवस्था में 2 किलोमीटर तक गाड़ी चलाकर खुद अपनी और अपने दोस्तों की जान बचाई है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि रविवार की सुबह अपराधियों ने पिकअप ड्राइवर समेत 3 लोगों पर फायरिंग कर दी। घटना में दो लोग घायल हो गए, इसमें एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति के सिर पर गोली लगी है, जबकि दूसरे व्यक्ति के हाथ में गोली लगी है, जबकि तीसरा व्यक्ति सुरक्षित है।
विज्ञापन
कुछ लोगों ने बताया कि परसौनी चौक पर एक पिकअप आकर रुकी और अंदर से लड़खड़ाते हुए लहूलुहान होकर तीन व्यक्ति पिकअप से बाहर निकले। उन लोगों ने बताया कि कुछ दूरी पर अपराधियों ने उन्हें गोली मारी है। वह लोग यूपी के आजमगढ़ में रहते है, एक का नाम राजू कुमार और दूसरे का नाम यासिर अहमद है जो दोनो गंभीर रूप से घायल है, जबकि तीसरे कि स्थिती समान्य है। फिलहाल दोनों घायलों को जीएमसीएच बेतिया में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ले पटना रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार जहां गोली लगी, वहां से दो किलोमीटर पिकअप चलते हुए ड्राइवर परसौनी चौक पर पहुंचा। इसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी चौतरवा थाना को दी। थाने से पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को इलाज के लिए GMCH बेतिया पहुंचाया, जहां पर इलाज के बाद रेफर कर दिया गया। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है।