फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Treason case should be filed against Tejashwi Yadav big statement by minister Santosh Suman

Bihar News: 'तेजस्वी यादव पर दर्ज हो देशद्रोह का केस', मंत्री संतोष सुमन का बड़ा बयान

Sun, 24 Aug 2025 05:55 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वैशाली Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 24 Aug 2025 05:55 PM IST
सार

वैशाली जिले के राजापाकर में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मंत्री संतोष सुमन ने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को लेकर देशभर में भ्रम फैलाना “देशद्रोह” के दायरे में आता है।
 

विज्ञापन
Treason case should be filed against Tejashwi Yadav big statement by minister Santosh Suman
मंत्री संतोष सुमन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजापाकर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने विपक्षी नेताओं तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को लेकर देशभर में भ्रम फैलाने का काम इन दोनों नेताओं ने किया है। महाराष्ट्र और यूपी में तेजस्वी यादव पर एफआईआर दर्ज हुई है, जिसे वे देशद्रोह का मामला मानते हैं। मंत्री ने चुनाव आयोग से मांग की कि दोनों नेताओं से एफिडेविट लिया जाए, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


संतोष सुमन ने कहा कि विपक्ष जिन मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरा है, वह पूरी तरह असंवैधानिक है। उन्होंने भरोसा जताया कि चुनाव आयोग जल्द ही दोनों पर सख्त कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


तेजस्वी यादव के इस बयान पर कि “NDA चाहे तो पूरे देश के हर थाने में हमारे खिलाफ FIR दर्ज कर दे”, मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि जिनका एक पैर हमेशा जेल में और दूसरा बाहर रहता है, उन्हें डर कैसा। उन्होंने कहा, “कभी ईडी, कभी सीबीआई, कभी कोर्ट की पेशी… ऐसे आदतन अपराधियों को कोई डर नहीं लगता। डर तो गरीब आदमी को लगता है, जिस पर छोटा-सा केस भी दर्ज हो जाए तो उसकी हालत खराब हो जाती है।”
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  'अगर 65 लाख वोट फर्जी तो केंद्र सरकार भी फर्जी', राजद नेता ने कसा तंज; कांग्रेस को लेकर भी बोले

मंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग ने बिहार में जिन 65 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए हैं, उनकी पूरी सूची वेबसाइट पर डाल दी गई है। अगर किसी को इस पर आपत्ति है तो वे सीधे बीएलओ (BLO) के पास जाकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। लेकिन विपक्षी नेता सिर्फ हंगामा कर रहे हैं ताकि इसका राजनीतिक फायदा उठा सकें। मंत्री ने कहा, “बिहार की धरती ने हमेशा सबक दिया है, यहां केवल हंगामे से काम नहीं चलता।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed