यात्रीगण कृपया ध्यान दें: कई रेलमंडलों में ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, होली पर स्पेशल ट्रेन, देखें लिस्ट
Bihar Train Status: बिहार के अलग-अलग रेल मंडलों में ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। साथ ही होली के मद्देनजर कई जगहों पर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं। रेलवे समय सारणी में किस तरह का बदलाव कहां-कहां किया गया है... जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे की ओर से आधारभूत संरचना में विस्तार के सिलसिले में वाराणसी मंडल के गोरखपुर कैंट-भटनी रेल खंड पर बैतालपुर-देवरिया सदर स्टेशन के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग के कमीशनिंग और नॉन-इंटरलॉक कार्य के लिए ब्लाक दिया जाना है। इस कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है, जिनका विवरण नीचे दिया गया है।
बदले मार्ग से चलाई जाने वाली ट्रेनें
1. कटिहार से 06 मार्च 2025 को खुलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग सीवान-भटनी-गोरखपुर कैंट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव देवरिया सदर स्टेशन पर नही रहेगा।
2. नई दिल्ली से 05 मार्च 2025 को खुलने वाली 12554 नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर कैंट-भटनी-सीवान के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-कप्तानगंज-थावे-सीवान के रास्ते चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव देवरिया सदर स्टेशन पर नहीं रहेगा।
3. अमृतसर से 05 मार्च 2025 को खुलने वाली 14604 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर कैंट-भटनी-सीवान के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-कप्तानगंज-थावे-सीवान के रास्ते चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव देवरिया सदर स्टेशन पर नहीं रहेगा।
नियंत्रित कर चलाई जाने वाली ट्रेन
- काठगोदाम से 05 मार्च 2025 को खुलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
पुनर्निर्धारित कर चलाई जाने वाली ट्रेन
- दरभंगा से 06 मार्च 2025 को खुलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल दरभंगा से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।
बटाला स्टेशन पर आंशिक समापन/प्रारंभ कर चलाई जाएंगी दो जोड़ी ट्रेनें
वहीं, फिरोज मंडल के अमृतसर-पठानकोट रेलखंड पर बटाला स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के कमीशनिंग के लिए एनआई कार्य किया जाना है। इसके कारण दो जोड़ी ट्रेनों का परिचालन आंशिक समापन/प्रारंभ कर चलाई जाएगी।
आंशिक समापन
1. दिनांक 05, 07 और 09 मार्च 2025 को टाटा से खुलने वाली गाड़ी सं. 18101 टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस का आंशिक समापन अमृतसर में किया जाएगा।
2. दिनांक 06, 08 और 10 मार्च 2025 को सम्बलपुर से खुलने वाली गाड़ी सं. 18309 सम्बलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस का आंशिक समापन अमृतसर में किया जाएगा।
आंशिक प्रारंभ
1. दिनांक 08, 10 और 12 मार्च 2025 को जम्मूतवी से खुलने वाली गाड़ी सं. 18102 जम्मूतवी-टाटा एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ अमृतसर से ही किया जाएगा।
2. दिनांक 09, 11 और 13 मार्च 2025 को जम्मूतवी से खुलने वाली गाड़ी सं. 18310 जम्मूतवी-सम्बलपुर एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ अमृतसर से ही किया जाएगा।
गया-आनंद विहार और पटना-जालना के बीच होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन
होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर दानापुर से जबलपुर, रानीकमलापति और कोटा के मध्य, जालना-पटना तथा गया-आनंद विहार के बीच होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।
1. गाड़ी संख्या 03697/03698 गया-आनंद विहार-गया सुपरफास्ट स्पेशल (सासाराम-डीडीयू-प्रयागराज के रास्ते): गाड़ी संख्या 03697 गया-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल 06 मार्च से 31 मार्च 2025 तक प्रत्येक रविवार को छोड़कर गया से 14.15 बजे खुलकर 15.06 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 15.24 बजे डेहरी ऑन सोन, 15.42 बजे सासाराम, 16.14 बजे भभुआ रोड, 17.20 बजे डीडीयू, 19.50 बजे प्रयागराज रुकते हुए अगले दिन 07.10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 03698 आनंद विहार-गया सुपरफास्ट स्पेशल 07 मार्च से 01 अप्रैल 2025 तक प्रत्येक सोमवार को छोड़कर आनंद विहार से 08.20 बजे खुलकर 17.20 बजे प्रयागराज, 21.05 बजे डीडीयू, 21.58 बजे भभुआ रोड, 22.34 बजे सासाराम, 22.52 बजे डेहरी ऑन सोन, 23.08 बजे अनुग्रह नारायण रोड रुकते हुए 00.30 बजे गया पहुंचेगी।
2. गाड़ी संख्या 07611/07612 जालना-पटना-जालना होली स्पेशल (डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-कटनी-इटारसी-अकोला-पूर्णा के रास्ते): गाड़ी संख्या 07611 जालना-पटना होली स्पेशल 06, 10 और 15 मार्च 2025 को जालना से 22.00 बजे खुलकर तीसरे दिन 05.40 बजे डीडीयू, 07.00 बजे बक्सर, 07.43 बजे आरा, 08.35 बजे दानापुर रुकते हुए 09.45 बजे पटना पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 07612 पटना-जालना होली स्पेशल 08, 12 और 17 मार्च, 2025 पटना से 15.45 बजे खुलकर 16.05 बजे दानापुर, 16.40 बजे आरा, 18.08 बजे बक्सर और 20.15 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते तीसरे दिन 05.35 बजे जालना पहुंचेगी।
3. गाड़ी सं. 01705/01706 जबलपुर-दानापुर-जबलपुर होली स्पेशल (डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-कटनी के रास्ते): गाड़ी सं. 01705 जबलपुर-दानापुर होली स्पेशल जबलपुर से 11 मार्च, 2025 को 19.40 बजे खुलकर अगले दिन 05.40 बजे डीडीयू, 07.00 बजे बक्सर, 07.50 बजे आरा रुकते हुए 08.45 बजे दानापुर पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी सं. 01706 दानापुर-जबलपुर होली स्पेशल 12 मार्च, 2025 को दानापुर से 11.45 बजे खुलकर 12.18 बजे आरा, 13.08 बजे बक्सर, 15.05 बजे डीडीयू रुकते हुए अगले दिन 03.40 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
4. गाड़ी सं. 01661/01662 रानीकमलापति-दानापुर-रानीकमलापति होली स्पेशल (डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-कटनी के रास्ते): गाड़ी सं. 01661 रानीकमलापति-दानापुर होली स्पेशल रानीकमलापति से 12 और 15 मार्च 2025 को 14.25 बजे खुलकर अगले दिन 05.40 बजे डीडीयू, 07.00 बजे बक्सर, 07.50 बजे आरा रुकते हुए 08.45 बजे दानापुर पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी सं. 01662 दानापुर-रानीकमलापति होली स्पेशल 13 और 16 मार्च 2025 को दानापुर से 11.45 बजे खुलकर 12.28 बजे आरा, 13.18 बजे बक्सर, 15.05 बजे डीडीयू रुकते हुए अगले दिन 09.50 बजे रानीकमलापति पहुंचेगी।
5. गाड़ी संख्या 09817/09818 कोटा-दानापुर-कोटा होली स्पेशल (डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-कटनी-दमोह-सागर के रास्ते): 09817 कोटा-दानापुर होली स्पेशल 08 और 15 मार्च 2025 को कोटा से 21.25 बजे खुलकर अगले दिन 15.10 बजे डीडीयू, 16.28 बजे बक्सर, 17.15 बजे आरा रुकते हुए 18.30 बजे दानापुर पहुंचेगी।
वापसी में 09818 दानापुर-कोटा होली स्पेशल 09 और 16 मार्च 2025 को दानापुर से 21.15 बजे खुलकर 21.45 बजे आरा, 23.20 बजे बक्सर, अगले दिन 02.00 बजे डीडीयू रुकते हुए 22.25 बजे कोटा पहुंचेगी।
यात्रीगण रेल परिचालन से जुड़ी किसी भी प्रकार की अद्यतन जानकारी रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 डायल कर अथवा नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एन.टी.ई.एस) वेब पोर्टल या मोबाइल एप से प्राप्त कर सकते हैं।