{"_id":"69cf95dfd12dd043d9081cd4","slug":"tragic-accident-in-bagmati-river-in-sheohar-boat-carrying-women-for-work-capsizes-one-woman-missing-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बागमती में दर्दनाक हादसा; मजदूरी को जा रही महिलाओं की नाव पलटी, एक महिला लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बागमती में दर्दनाक हादसा; मजदूरी को जा रही महिलाओं की नाव पलटी, एक महिला लापता
Fri, 03 Apr 2026 03:56 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 03:56 PM IST
सार
Bihar News: शिवहर के तरियानी इलाके में बागमती नदी में नाव पलटने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब 30 महिलाओं की जान जोखिम में पड़ गई, हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से अधिकांश को बचा लिया गया। एक महिला अब भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवहर जिले के तरियानी प्रखंड अंतर्गत खुरपट्टी पंचायत के महादेवा गांव के समीप बागमती नदी की मुख्य धारा में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। गेहूं काटने जा रही महिलाओं से भरी नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई, जिससे एक महिला लापता हो गई, जबकि अन्य महिलाएं किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहीं।
विज्ञापन
गेहूं काटने जा रही थीं महिलाएं
स्थानीय मुखिया मोहम्मद नेहाल के अनुसार, खुरपट्टी गांव की करीब 30 महिलाएं नाव के जरिए बागमती नदी पार कर खेतों में गेहूं काटने जा रही थीं। इसी दौरान नदी के बीच तेज धारा और असंतुलन के कारण नाव पलट गई। नाव पलटते ही महिलाओं में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बचाई महिलाओं की जान
घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पानी में कूदकर महिलाओं को बाहर निकालना शुरू किया। अधिकांश महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन 30 वर्षीय गुलशन खातून, पति इशा मोहम्मद, निवासी खुरपट्टी, का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: किशनगंज के पूर्व SDPO गौतम कुमार के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी, गृह विभाग को भेजा गया निलंबल का प्रस्ताव
लापता महिला की तलाश में जुटे गोताखोर
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया गया है। ग्रामीण अपने स्तर से नदी में गोताखोरी कर लापता महिला की तलाश में जुटे हुए हैं। वहीं प्रशासनिक टीम के पहुंचने की प्रतीक्षा की जा रही है। घटना से पूरे इलाके में मातम और दहशत का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन द्वारा जल्द ही राहत एवं बचाव कार्य तेज करने की उम्मीद जताई जा रही है, ताकि लापता महिला का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।