फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Traffic Awareness Rally Police organised awareness rally in Vaishali to promote road safety traffic rules

Traffic Awareness Rally: वैशाली में सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक नियम और हादसे कम करने पुलिस ने निकाली जाकरुकता रैली

Mon, 26 Aug 2024 04:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 26 Aug 2024 04:46 PM IST
सार

वैशाली जिले में वैशाली पुलिस ने यातायात जागरुकता रैली निकाली। जागरुकता रैली का उद्देश्य सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक नियम पालन और सड़क हादसा कम करने का रहा।

विज्ञापन
Traffic Awareness Rally Police organised awareness rally in Vaishali to promote road safety traffic rules
यातायात जागरुकता रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सड़क सुरक्षा में सुधार ट्रैफिक नियमों का पालन एवं दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से वैशाली एसपी हर किशोर राय के द्वारा यातायात जागरुकता रैली निकाला गया। इसमें यातायात DSP, यातायात थानाध्यक्ष, सम्पूर्ण यातायात कर्मी और एनसीसी कैडेट व स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए। 

विज्ञापन


रैली के दौरान सभी छात्र-छात्राओं एवं यातायात कर्मियों के यातायात संबंधित नारों से सम्पूर्ण रैली गुंजायमान रहा। इस रैली का उद्देश्य सम्पूर्ण जिले वासियों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुकता फैलाना एवं दुर्घटनाओं पर रोकथाम करना है। साथ ही वैशाली पुलिस द्वारा यातायात नियमों के पालन हेतु आमजनों से अपील की गई। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य धारण करें। कभी भी वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल और हेडफोन या ईयरफोन का इस्तेमाल न करें, वाहन अपने लेन में ही चलाएं।
विज्ञापन



 
वाहन को सड़क पर न लगाएं, उसे पार्किंग स्थल पर ही लगाएं। कम दूरी पर जाने के लिए पैदल अथवा साइकिल का प्रयोग करें, जिससे यातायात में सुविधा और आपकी सेहत में वृद्धि और वातावरण प्रदूषण में कमी होगी। भीड़-भाड़ वाले इलाके के दुकानदार अपने दुकान को सड़क पर न फैलाएं और न ही अपने दुकान के आगे ठेला और पॉर्किंग लगा सड़क को अवरूद्ध न करें, वनवे वाली सड़कों पर वनवे का पालन सभी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर जहां डिवाइडर पार करना प्रतिबंधित किया गया है, उसका पालन करें। 10 स्ट्रीट वेंडर्स नगर परिषद द्वारा चिन्हित वेंडिंग जोन में ही ठेला अथवा दुकान लगाएं। नो एंट्री में प्रतिबंधित गाड़ियां प्रतिबंधित सड़क और मार्ग पर प्रवेश न करें। टेम्पू और ई-रिक्सा नगर परिषद द्वारा चिन्हित टेम्पू स्टैंड पर ही टेम्पू और ई-रिक्सा लगाएं। इसके साथ ही इनका ठहराव भी नगर परिषद द्वारा चिन्हित टेम्पू स्टॉप पर ही केवल सिमित समय या 20-25 सेकेंड के लिए होना चाहिए।

टेम्पो और ट्रक कि टक्कर सात लोग घायल
वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना के निकट अनियंत्रित ट्रक और टेंपो की टक्कर में टेंपो सवार सात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना पर आसपास के लोग जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है। 



सदर अस्पताल में डॉक्टर के द्वारा सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। सदर अस्पताल में घायलों को लाकर इमरजेंसी के पास रखा गया। वहीं, करीब आधा घंटे तक स्ट्रैक्चर खींचने वाला कोई नहीं दिखा। वहां मौजूद नहीं रहने के कारण घायल दर्द से तड़पते रहे। वहीं, स्थानीय लोगों की मदद से घायल को डॉक्टर के पास एवं ओटी में इलाज के लिए लाया गया। 

घटना के संबंध में बताया गया कि समस्तीपुर के रोसरा से टेंपो पर सवार होकर हाजीपुर आए थे। हाजीपुर से रामाशीष चौक के निकट से टेंपो पकड़कर सभी पटना जंक्शन पर ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सदर थाना के निकट अनियंत्रित ट्रक और टेंपो की टक्कर में टेंपो सवार सात व्यक्ति घायल हो गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। 


घायल समस्तीपुर जिले के रोसरा निवासी सन्नी कुमार, गोपी कुमार, सरिता देवी, निलू देवी, उर्मिला देवी एवं टेंपो चालक सदर थाना क्षेत्र के पानापुर लंगा निवासी अशोक कुमार बताया गया है। घायलों की स्थिति गंभीर बताई गई है। वहीं, घायल के परिवार वालों को भी इसकी सूचना दिया गया है। परिवार वाले भी सदर अस्पताल में पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed