फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Tirhut Graduate Bypoll: Jan Suraj candidate Dr. Vinayak Gautam filed nomination, targeted opponents

Tirhut Graduate Bypoll: जन सुराज के प्रत्याशी ने किया नामांकन, बोले- यह चुनाव जाति-धर्म की राजनीति तोड़ेगा

Mon, 18 Nov 2024 06:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरहुत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरहुत Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 18 Nov 2024 06:04 PM IST
सार

Tirhut Graduate By-election: जन सुराज के प्रत्याशी ने कहा कि मेरे ऊपर महादेव की कृपा है। मैं 13 महीने के अपने कार्यकाल में यह साबित कर दूंगा कि राजनीति समाज सेवा का माध्यम हो सकती है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार का चुनाव तिरहुत स्नातक क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

विज्ञापन
Tirhut Graduate Bypoll: Jan Suraj candidate Dr. Vinayak Gautam filed nomination, targeted opponents
जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. विनायक गौतम ने भरा नामांकन का पर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर के तिरहुत प्रमंडल में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र उपचुनाव के अंतिम दिन जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. विनायक गौतम ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उनके सैकड़ों समर्थकों की उपस्थिति ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। नामांकन के बाद डॉ. गौतम ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि यह चुनाव जाति और धर्म की राजनीति को तोड़ने वाला साबित होगा। उन्होंने दावा किया कि इस बार एनडीए और महागठबंधन के उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन

 
‘शिक्षकों-युवाओं के अधिकारों की आवाज बनेगा जन सुराज’
डॉ. विनायक गौतम ने सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि बिहार में शिक्षकों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने शिक्षकों की फेशियल अटेंडेंस प्रणाली को बंद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर इसे लागू रखना है तो सभी सरकारी कर्मियों पर समान रूप से लागू किया जाए। उन्होंने इसे शिक्षकों के लिए बंधुआ मजदूरी जैसा बताया।
विज्ञापन

 
सरकारी अस्पतालों की दुर्दशा पर सवाल उठाते हुए डॉ. गौतम ने कहा कि राज्य में अस्पताल तो बना दिए गए, लेकिन वहां कर्मचारियों की भारी कमी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां भ्रष्टाचार और अनियमितताओं से भरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
जाति-धर्म से ऊपर राजनीति का दावा
जन सुराज को एक सेवा भाव के आंदोलन के रूप में प्रस्तुत करते हुए डॉ. गौतम ने कहा कि उनका संगठन जाति और धर्म से ऊपर उठकर समाज सेवा को प्राथमिकता देता है। उन्होंने एनडीए और महागठबंधन दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दल केवल जातिगत समीकरण देखकर उम्मीदवारों का चयन करते हैं और जनता को जुमलों से बहलाते हैं।
 
महादेव की कृपा से बदलाव का भरोसा
डॉ. गौतम ने कहा कि मेरे ऊपर महादेव की कृपा है। मैं 13 महीने के अपने कार्यकाल में यह साबित कर दूंगा कि राजनीति समाज सेवा का माध्यम हो सकती है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार का चुनाव तिरहुत स्नातक क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
 
नवाचार और बदलाव का वादा
डॉ. गौतम ने कहा कि शिक्षकों, स्नातकों और युवाओं की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह चुनाव तिरहुत क्षेत्र में पढ़े-लिखे लोगों के साथ होने वाले धोखे को खत्म करने का एक संदेश देगा।

 
आयातित उम्मीदवार पर कसा तंज
एनडीए पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि तिरहुत क्षेत्र में इतने ब्राह्मण हैं, लेकिन एनडीए ने एक आयातित उम्मीदवार लाकर जनता के साथ अन्याय किया है। यह क्षेत्र अब ठगी बर्दाश्त नहीं करेगा। जन सुराज के समर्थन में सड़कों पर उतरे समर्थकों ने डॉ. गौतम को जीत का भरोसा दिलाया। समर्थकों का कहना था कि यह चुनाव सिर्फ राजनीति नहीं बल्कि समाज के बदलाव का एक संदेश देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed