फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   The body of a young man was found hanging from a noose in his uncle's new house in Vaishali

Bihar: चाचा के नए मकान में फंदे से लटका मिला युवक का शव, सात मार्च से था लापता, जानें पूरा मामला

Sun, 09 Mar 2025 04:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 09 Mar 2025 04:24 PM IST
सार

Bihar: कुंदन का शव उनके चाचा कमलेश्वर ठाकुर के नए मकान के एक कमरे में लटका मिला। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर बराटी थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a noose in his uncle's new house in Vaishali
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली के बराटी थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। काशीपुर चकबीबी वार्ड नंबर 11 निवासी 32 वर्षीय कुंदन कुमार का शव उनके चाचा के नवनिर्मित मकान में फांसी के फंदे से लटका मिला। कुंदन 7 मार्च की शाम से लापता थे, जिसके बाद परिवार वाले उनकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन


मानसिक रूप से बीमार था युवक
मृतक के पिता बालेश्वर ठाकुर ने बताया कि कुंदन मानसिक रोग से पीड़ित थे और 13 दिन पहले ही घर लौटे थे। उनका इलाज पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) में चल रहा था। कुंदन तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और हिंदुस्तान ट्रांसपोर्ट कंपनी में असम के करीमगंज में कार्यरत थे। करीब दो साल पहले उनकी शादी हुई थी, लेकिन संतान नहीं थी।
विज्ञापन


चाचा के मकान में मिला शव, इलाके में सनसनी
रविवार सुबह कुंदन का शव उनके चाचा कमलेश्वर ठाकुर के नए मकान के एक कमरे में लटका मिला। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर बराटी थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


FSL टीम जुटी जांच में
पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानते हुए फॉरेंसिक इन्वेस्टिगेशन टीम (FSL) को बुलाया। टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


क्या बोले थाना अध्यक्ष?
थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार शुक्ला ने कहा, "लापता युवक का शव उसके चाचा के नए मकान में फांसी से लटका मिला है। FSL टीम मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। परिवार की ओर से आवेदन मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed