{"_id":"67cd700b9ea1e82ba80b5a38","slug":"the-body-of-a-10-year-old-innocent-missing-for-eight-days-was-found-in-the-bushes-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: झाड़ियों में मिला आठ दिन से लापता 10 साल की मासूम का शव, इलाके में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: झाड़ियों में मिला आठ दिन से लापता 10 साल की मासूम का शव, इलाके में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी
Sun, 09 Mar 2025 04:10 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 09 Mar 2025 04:10 PM IST
सार
Bihar: परिजनों के अनुसार, मृतका सपना कुमारी, जो स्वर्गीय राजकुमार झा की पुत्री थी, बीते रविवार को अचानक घर से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिली, तो उसके भाई ने सोमवार को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस तब से मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाजपट्टी थाना क्षेत्र के माधोपुर चतुरी पंचायत के भलनी मदन गांव में आठ दिन से लापता 10 वर्षीय बच्ची का शव झाड़ियों से बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने आशंका जताई है कि मासूम की हत्या कर शव को फेंका गया है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी पुपरी अतनु दत्ता और बाजपट्टी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
परिजनों के अनुसार, मृतका सपना कुमारी, जो स्वर्गीय राजकुमार झा की पुत्री थी, बीते रविवार को अचानक घर से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिली, तो उसके भाई ने सोमवार को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस तब से मामले की जांच कर रही थी।
रविवार सुबह गांव के एक युवक ने झाड़ियों में शव पड़ा देखा और तुरंत गांववालों को सूचना दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी अतनु दत्ता ने बताया कि साक्ष्य जुटाने के लिए डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।