फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Teenager missing on birthday found dead in well 36 hours later, father alleges murder

Bihar: जन्मदिन के दिन लापता मासूम 36 घंटे बाद कुएं में मिला मृत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 27 Sep 2025 09:17 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 27 Sep 2025 09:17 AM IST
सार

वैशाली जिले के ब्राह्मण टोला गांव में जन्मदिन के मौके पर घर से लापता मासूम ऋषभ कुमार उर्फ टुल्लू कुमार (3) 36 घंटे बाद कुएँ से मृत पाया गया। परिजन लगातार उसे खोजते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन
Teenager missing on birthday found dead in well 36 hours later, father alleges murder
लापता किशोर ऋषभ कुमार उर्फ टुल्लू कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के वैशाली थाना क्षेत्र में जन्मदिन के मौके पर घर से लापता हुआ मासूम 36 घंटे बाद कुएं से मृत पाया गया। मृतक की पहचान वैशाली थाना क्षेत्र के ब्राह्मण टोला गांव निवासी रौशन कुमार पांडेय के पुत्र ऋषभ कुमार उर्फ टुल्लू कुमार (3) के रूप में हुई है। बताया गया कि 25 सितंबर की सुबह मासूम अचानक घर से गायब हो गया। इसके बाद परिजन लगातार उसे खोजने में लगे रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उसी गांव के एक कुएं में लोगों ने बच्चे का शव देखा और इसकी सूचना परिवार को दी। सूचना मिलते ही भारी संख्या में लोग कुएं के पास इकट्ठा हो गए और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन


पढ़ें: देशभर में प्रसिद्ध है देवी बगलामुखी का सिद्धपीठ मंदिर, अष्टधातु की प्रतिमा के सामने स्थापित विशेष यंत्र
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस और सदर टू डीएसपी गोपाल मंडल ने पूरे मामले की जांच-पड़ताल की। परिजनों से पूछताछ भी की गई। परिजन ने बताया कि जिस दिन मासूम लापता हुआ, उसी दिन उसका जन्मदिन भी था। परिवार ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ लालगंज-2 गोपाल मंडल भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम को बुलाया जा रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। हालांकि मृतक के पिता ने गांव के ही एक व्यक्ति पर बच्चे की हत्या का आरोप लगाया है, जिससे गांव में सनसनी फैल गई है। मृतक किशोर तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। परिजन उसकी मृत्यु से गहरे शोक में हैं और रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed