{"_id":"65bf56475859a1ea5f0ab4d2","slug":"tea-shopkeeper-goes-missing-mysteriously-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: चाय दुकादार हुआ रहस्यमयी ढंग से लापता, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: चाय दुकादार हुआ रहस्यमयी ढंग से लापता, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
Sun, 04 Feb 2024 02:47 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 04 Feb 2024 02:47 PM IST
सार
Bihar News: मुजफ्फरपुर में दुकान का सामान खरीदने के लिए गया युवक रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया। बताया जा रहा है कि वो बीते पांच दिन से घर वापस नहीं आया है। गुम हुए युवक का नाम विजय कुमार साह बताया गया है।
विज्ञापन
चाय दुकादार हुआ रहस्यमयी ढंग से लापता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस पूरे मामले को लेकर परिजन ने अनहोनी की आंशका को लेकर पुलिस से गुहार लगाई है। मामला जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर का बताया गया है। पूरे मामले में पीड़ित दुकानदार के बेटे अमित कुमार ने बताया की उनके दुकान का सामान खत्म हो गया था, तो पिता यह बोलकर के निकले की सामान को खरीदने के लिए जीरो माइल में स्थित एक शॉप में जा रहे हैं।
विज्ञापन
काफी देर तक जब वो घर नहीं लौटे तो बेटे ने पिता के नंबर पर कॉल किया। कॉल शॉपिंग मार्ट वाले ने उठाया और उसने बोला कि मोबाइल फोन को छोड़ कर चले गए और वो अभी तक नहीं लौटे। जिसके बाद परेशान होकर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने दी जानकारी
वहीं, इस पूरे मामले को लेकर अहियापुर थाना के एसएचओ रोहन कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। जिसमें एक दुकानदार के लापता होने की संबंध में जानकारी मिली है। मामला दर्ज की लापता युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन