फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Student murder case kotwa East Champaran Bihar news

Bihar : परीक्षा देकर निकले छात्र को कॉलेज के गेट पर चाकू मारा, मौत; यूट्यूब वीडियो से कैसे जुड़ा है मामला?

Mon, 11 May 2026 01:41 PM IST
Ashutosh Pratap Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Mon, 11 May 2026 01:41 PM IST
सार

कोटवा कॉलेज के गेट पर चाकूबाजी की घटना में छात्र रितेश यादव की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रितेश परीक्षा देकर कॉलेज से बाहर निकला था, तभी दूसरे छात्र सरोज यादव ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन
Student murder case kotwa East Champaran Bihar news
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटवा कॉलेज के गेट पर हुई चाकूबाजी की घटना में एक छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र परीक्षा देकर कॉलेज से बाहर निकला था, तभी गेट पर दूसरे छात्र ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक छात्र की हुई पहचान

मृतक छात्र की पहचान रितेश यादव के रूप में हुई है। वह कल्याणपुर थाना क्षेत्र के देवपुर परसा गांव का रहने वाला था। रितेश यादव के पिता का नाम विद्या प्रसाद यादव बताया गया है। जानकारी के अनुसार हमला करने वाले छात्र का नाम सरोज यादव है। वह बीरेन्द्र यादव का पुत्र बताया जा रहा है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


यूट्यूब वीडियो को लेकर विवाद की आशंका

प्रथम दृष्टया मामले में यूट्यूब पर वीडियो बनाने को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस इसी एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। हालांकि घटना के पीछे की असली वजह क्या है, इसका पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा। कॉलेज गेट पर दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद छात्रों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed