फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Stone pelting on Mahaveeri flag procession FIR lodged against 29 named and 200 unidentified persons five arres

Bihar: मुजफ्फरपुर में महावीरी झंडा जुलूस पर पथराव, 29 नामजद और 200 अज्ञात पर FIR, पांच गिरफ्तार

Fri, 01 Aug 2025 04:47 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 01 Aug 2025 04:47 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के राजेपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम महावीरी झंडा जुलूस के दौरान पथराव की घटना हुई, जिसके बाद इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। घटना में SHO समेत कई पुलिसकर्मी और आम लोग घायल हो गए।
 

विज्ञापन
Stone pelting on Mahaveeri flag procession FIR lodged against 29 named and 200 unidentified persons five arres
एसएसपी सुशील कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम महावीरी झंडा जुलूस के दौरान पथराव की घटना के बाद पूरे इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। गुरुवार को विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया, और बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। घटना के संबंध में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखिया पति इसरार हुसैन समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। 29 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ग्रामीण एसपी सहित जिले के कई अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


घटना का विवरण

बुधवार शाम मीनापुर, बांस घाट, शीतलसेमरा, धर्मपुर और इसहाक से निकला महावीरी झंडा जुलूस, मीनापुर शीतल सिमरा त्रिमुहानी के पास पहुंचा था। करीब 500 लोग शांति पूर्ण तरीके से लाठी खेल का प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं मौके पर अंचल अधिकारी और मजिस्ट्रेट भी तैनात थे। इसी दौरान मीनापुर पश्चिमी दिशा से आए करीब 150 असामाजिक तत्वों ने, जिनमें मुखिया पति इसरार हुसैन भी शामिल थे, अचानक जुलूस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिस जब हस्तक्षेप करने पहुंची, तो SHO राधे श्याम के सिर पर गंभीर चोट लगी, वहीं एएसआई मुन्ना कुमार यादव समेत कई जवान घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का आरोप
स्थानीय निवासी अरविंद कुमार, जो पत्थरबाजी में घायल हुए हैं, ने बताया कि पिछले साल भी ऐसी घटना हुई थी, बावजूद इसके प्रशासन की तैयारी इस बार भी अधूरी रही। उनका आरोप है कि आरोपियों ने पहले से ही पत्थर जमा कर रखे थे, और जुलूस के पहुंचते ही मस्जिद के पास से अचानक पथराव शुरू कर दिया गया। वहीं बालेश्वर पांडे ने बताया कि यहां 1952 से महावीरी झंडा जुलूस निकलता आ रहा है, लेकिन इस तरह की घटना पहले कभी नहीं हुई थी। उन्होंने कहा, "अगर पुलिस सतर्क होती तो ऐसी घटना नहीं होती।"
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: महाबोधि मंदिर के दर्शन करने पहुंचे उप चुनाव आयुक्त, पवित्र बोधि वृक्ष के समक्ष पूजा-अर्चना की

प्रशासन की प्रतिक्रिया
एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि मामले में 29 नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, और अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है। फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और शांति समिति की बैठक भी बुलाई गई है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस की लगातार गश्त जारी है और अधिकारियों द्वारा हालात की निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed