{"_id":"6793711e1826b726420c8a0e","slug":"sitamarhi-suspicious-death-of-newly-married-woman-creates-sensation-in-village-in-laws-accused-of-dowry-murder-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से गांव में सनसनी, ससुरालवालों की दहेज हत्या? जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से गांव में सनसनी, ससुरालवालों की दहेज हत्या? जानें मामला
Fri, 24 Jan 2025 04:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 24 Jan 2025 04:23 PM IST
सार
Sitamarhi News: सुरसंड थाना अध्यक्ष ने बताया कि मृतका के परिजनों के आवेदन का इंतजार किया जा रहा है। आवेदन मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
शोक में डूबे मृतका के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीतामढ़ी के सुरसंड थाना क्षेत्र के रजवाड़ा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना गांव के वार्ड-11 की है, जहां मृतका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर से बरामद किया गया। मृतका की पहचान 20 वर्षीय चांदनी कुमारी के रूप में हुई है, जो रजवाड़ा गांव के आकाश कुमार की पत्नी थी।
विज्ञापन
देवर ने दी मायके वालों को सूचना
घटना की सूचना मृतका के देवर ने खुद फोन कर चांदनी के मायके वालों को दी। जैसे ही खबर मिली, मृतका के पिता विनोद पासवान और परिवार के अन्य सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे। मायके वालों के अनुसार, चांदनी की शादी सात महीने पहले धूमधाम से की गई थी, लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद से ही दहेज को लेकर विवाद शुरू हो गया था।
विज्ञापन
दहेज में दो लाख और बाइक की मांग
मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष चांदनी को दहेज के रूप में दो लाख रुपये और एक बाइक लाने के लिए दबाव डाल रहा था। मांग पूरी न होने पर चांदनी को प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों का आरोप है कि दहेज न मिलने के कारण ही चांदनी की हत्या की गई।
विज्ञापन
ससुराल वाले फरार, पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद चांदनी के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर सुरसंड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है।
आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई
सुरसंड थाना अध्यक्ष ने बताया कि मृतका के परिजनों के आवेदन का इंतजार किया जा रहा है। आवेदन मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश है और लोग दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।