फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   sitamarhi-student-suspicious-death-railway-track

Bihar News: सीतामढ़ी में इंटर की छात्रा का संदिग्ध शव बरामद, परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का लगाया आरोप

Mon, 01 Jun 2026 07:34 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2026 07:34 PM IST
सार

सीतामढ़ी में बथनाहा के कमलदह की रहने वाली इंटर की छात्रा पिंकी कुमारी का शव आम घटना रेलवे गुमटी के पास संदिग्ध स्थिति में मिला। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने और साक्ष्य मिटाने के लिए मोबाइल तोड़ने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
sitamarhi-student-suspicious-death-railway-track
तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर थाना क्षेत्र के आमघाट रेलवे गुमटी से करीब 200 मीटर की दूरी पर सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रेलवे ट्रैक किनारे 16-17 वर्षीय छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के कमलदह गांव निवासी पिंकी कुमारी के रूप में हुई है। वह इंटरमीडिएट की छात्रा थी। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से छात्रा का बैग भी बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पिंकी अपनी आगे की पढ़ाई के लिए पिछले करीब डेढ़ महीने से सीतामढ़ी शहर में किराए के कमरे में रह रही थी। रविवार शाम करीब 6:30 बजे उसके पिता उसे गांव से शहर स्थित डेरे पर छोड़कर लौटे थे। इसके कुछ ही घंटों बाद सोमवार को उसका शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिलने की खबर सामने आई, जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन


पढ़ें:  तेजस्वी यादव को यह क्या संदेश दे रहा राजद कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर? लालू के साथ रोहिणी और यह मैसेज!

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मृतका के भाई के दोस्त मिथिलेश कुमार ने इसे ट्रेन हादसा मानने से इनकार किया है। उनका कहना है कि शव की स्थिति देखकर यह सामान्य दुर्घटना नहीं लगती। उन्होंने आशंका जताई कि पिंकी की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक किनारे फेंका गया है। घटनास्थल के पास पिंकी का मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त हालत में मिला है। परिजनों का आरोप है कि साक्ष्य मिटाने के लिए मोबाइल को जानबूझकर तोड़ा गया होगा।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मोबाइल के अवशेष, आसपास के इलाके और परिजनों के बयान के आधार पर मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed