फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Sitamarhi: Salary of 17 teachers who did not attend training despite KK Pathak's order will be deducted

KK Pathak: आदेश के बावजूद प्रशिक्षण में शामिल न होने वाले शिक्षकों का कटेगा वेतन; समय मिलने के बाद भी लापरवाही

Fri, 29 Mar 2024 02:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 29 Mar 2024 02:24 PM IST
सार

Bihar News: केके पाठक के आदेश पर जारी प्रशिक्षण में शामिल न होने वाले 17 शिक्षकों का वेतन काटा जाएगा। बताया जा रहा है कि अग्रिम समय देने के बावजूद प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए। जानें पूरा मामला...।
 

विज्ञापन
Sitamarhi: Salary of 17 teachers who did not attend training despite KK Pathak's order will be deducted
कुमारी अर्चना, प्रिंसपल, डायट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी जिला शिक्षा प्रशिक्षण केंद्र (डायट) में चल रहे प्रशिक्षण में शामिल न होने वाले 17 शिक्षकों पर कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। दरअसल, डुमरा डायट समेत दो अन्य केंद्रों पर 25 मार्च से आयोजित छह दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है। जहां 240 शिक्षकों को 24 मार्च की शाम पांच बजे तक योगदान देना था। इसके बावजूद 17 शिक्षक 25 मार्च को भी योगदान नहीं दे सके। उसके बाद सभी 17 प्रारंभिक शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है। बताया गया कि संबंधित शिक्षकों का एक सप्ताह का वेतन भी काटा जाएगा।

विज्ञापन

इसकी जानकारी देते हुए डायट की प्रिंसपल कुमारी अर्चना ने बताया कि राज्य शिक्षा शोध और प्रशिक्षण परिषद के निदेशक के आदेशानुसार उक्त कार्रवाई पत्र जारी किया गया है। प्राचार्या कुमारी अर्चना ने एसएसए डीपीओ को संबंधित शिक्षकों की सूची भेजकर अनुशासनिक कार्रवाई और एक सप्ताह का वेतन काटने की अनुशंसा की है। प्राचार्या द्वारा यह कार्रवाई एससीईआरटी के निदेशक सज्जन आर के निर्देश के आलोक में की गई है।
विज्ञापन

 
शिक्षकों को पहले ही दी गई थी जानकारी
प्राचार्या ने कहा है कि डायट समेत जिले के तीन केंद्रों बथनाहा और पुपरी बायट केंद्र पर कक्षा एक से पांच के प्रतिनियुक्त कुल 240 शिक्षकों का छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण गत 25 मार्च से शुरु है। उसमें 17 शिक्षकों ने प्रतिनियुक्ति आदेश के बाद भी प्रशिक्षण केंद्रों पर योगदान नहीं दिया है। डायट केंद्र पर 120 शिक्षकों और बथनाहा तथा पुपरी बायट केंद्र पर क्रमश 60-60 शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए संबंधित प्रखंडों के बीईओ द्वारा प्रतिनियुक्त किया गया था। उनमें से 17 शिक्षकों ने प्रशिक्षण केंद्र पर योगदान नहीं दिया है। इन शिक्षकों को 24 मार्च को ही शाम पांच बजे तक केंद्रों पर योगदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इन शिक्षकों पर होगी कार्रवाई
25 मार्च से चल रहे छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में योगदान नहीं करने वाले शिक्षकों की सूची प्राचार्य कुमारी अर्चना द्वारा एसएसए डीपीओ को भेजी गई है। सूची के अनुसार इन शिक्षकों में मध्य विद्यालय टकौर के मो. मुखतार अहमद, मध्य विद्यालय भनसप्ति की कुमारी शिवदुलारी देवी, प्रा.वि. थुमा टोला की किरण कुमारी, म.वि. प्रेमनगर की रंजना कुमारी, म.वि. बतरौली की रुपा कुमारी, प्रा.वि. बलिगढ़ अनुसूचित टोल के अजय कुमार, म.वि. थुमा कन्या की कुमारी रंजीता और दीपिका कुमारी, म.वि. प्रखंड कॉलोनी की कंचन कुमारी और अनिता कुमारी, प्रा.वि. चंदौना की शशिबाला और जयकिशोर प्रसाद, म.वि. बलिगढ़ के रामबल्लभ सिंह, प्रा.वि. पुनदेही टोल बघारी की वीणा कुमारी, म.वि. डुभा की सुधा कुमारी, म.वि. खरपट्टी की रुबी खातून और म.वि. लालपुर कौड़िया की गीता कुमारी आदि के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed