फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Sitamarhi News Terror of thieves is increasing again thieves took away many items including 35 thousand cash

Sitamarhi News: फिर बढ़ रहा चोरों का आतंक, 35 हजार नकदी सहित कई सामान ले उड़े चोर

Thu, 12 Sep 2024 04:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 12 Sep 2024 04:36 PM IST
सार

बिहार के सीतामढ़ी में चोरों का आतंक बढ़ गया है। रीगा थाना एरिया के गणेशपुर बखरी में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल, पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Sitamarhi News Terror of thieves is increasing again thieves took away many items including 35 thousand cash
घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी जिले में एक बार फिर चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बीते दिन जहां डुमरा थाना क्षेत्र में बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। वही, बुधवार रात रीगा थाना क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। मामला थाना क्षेत्र के गणेशपुर बखरी का है। जहां बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन


इस संबंध में गृहस्वामी रामजी राय ने बताया कि वह घर पर अकेले थे। परिवार के सभी सदस्य सीतामढ़ी डेरा पर रहते हैं। गृहस्वामी ने बताया की प्रतिदिन की तरह घर में खाना खाने के बाद सो रहे थे। सुबह उठने के बाद देखा की सारे रूम में समान उथल-पुथल हो गया है। आलमीरा का लॉक टूटा हुआ है, जिसके बाद उसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले को लेकर पूछताछ की। वहीं, गृहस्वामी से मिले आवेदन के आलोक में कारवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बताया कि आलमीरा एवं पेटी में रखे सोने का जेवरात गले का हार लगभग तीन भर, नथिया एवं टीका सोने का एक भर, कान का भुमका दो आधा भर, सोने का चैन अढ़ाई भर, मंगल सूत्र दो भर, चांदी का पायल चार भर और नकद 35 हजार समेत करीब पांच लाख की संपत्ति चोरी कर ली गई है। बताया कि चोर मकान के दक्षिणी दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में रीगा थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मामले में आवेदन मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कितने की चोरी हुई उन्हे मालूम नहीं है। परिजन के द्वारा मिले आवेदन के आलोक में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed