फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Sitamarhi: Mystery of student's death not solved, family appeals to IG Shivdeep Lande for justice

Bihar: नहीं सुलझी छात्र की मौत की गुत्थी, परिजन काट रहे थाने-अस्पताल के चक्कर; IG लांडे से लगाई न्याय की गुहार

Fri, 09 Feb 2024 02:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 09 Feb 2024 02:00 PM IST
सार

Sitamarhi Hindi News: मृतक के परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए बताया कि कुछ सफेदपोश इस कांड को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जांच के नाम पर महज खानापूर्ति की गई है। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री, राज्यपाल, डीजीपी और मीडिया को भी पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Sitamarhi: Mystery of student's death not solved, family appeals to IG Shivdeep Lande for justice
मृतक छात्र राजा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार की सीतामढ़ी पुलिस एक छात्र की मौत की गुत्थी दो महीने में भी नहीं सुलझा पाई है। दरअसल, सहियारा थाना क्षेत्र के गझरवा गांव निवासी मृतक आदित्य राज आनंद के परिजन नगर थाने और अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। थक हार कर उन्होंने आईजी शिवदीप लांडे से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। जहां से उन्हें न्याय मिलने का भरोसा मिला है।
विज्ञापन

 
मृतक के पिता धनंजय सिंह, मां आरती सिंह और चाचा संजय सिंह ने बताया कि उनके बेटे की साजिश के तहत हत्या की गई। आरोपी की रसूख और पहुंच के कारण मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि ताज्जुब है कि इस मामले की सुपरविजन एसडीपीओ सदर राम कृष्णा ने 16 जनवरी को किया। उन्होंने बिसरा रिपोर्ट के आने पर मामले को सही दिशा में कार्रवाई करने की बात कही। लेकिन आज तक बिसरा जांच नहीं की गई।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, 29 नवंबर 2023 को नगर थाना के रिग बांध रोड, पिलिकुटी के पास छात्र आदित्य राज आनंद की मनोज सिंह के आवास पर संदेहास्पद मौत हो गई थी। मौत से महज 10 मिनट पहले उसने अपने घर पर परिजनों से बात की था। उसने बताया था कि पड़ोस के चाचा के तिलक में शामिल होने आ रहा हूं। घर पर ही खाना खाने की बात कही थी। बतया गया है कि आदित्य राज आनंद सीतामढ़ी के मेला रोड स्थित लोहिया नगर में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसकी इच्छा पुलिस विभाग में जाने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बताया गया है कि आदित्य राज आनंद ने अपनी 23वां जन्मदिन नगर के आरएफसी होटल में अपने दोस्तों के साथ मनाया था। वहां से 6:00 बजे शाम निकल कर सभी लोग अपने-अपने घर चले गए। वहीं, 8:30 बजे आदित्य राज आनंद ने अपने दोस्त मृत्युंजय को पिलिकुटी के पास मनोज सिंह के बेटे विश्वजीत उर्फ विशु के आवास पर छोड़ने की बात कही। मृत्युंजय ने अपनी बाइक से उसे विशु के घर तक पहुंचा दिया। जहां विशु के बड़े भाई और एक अन्य व्यक्ति मौजूद थे। 29 दिसंबर की सुबह 10:14 बजे से 10:18 तक राजा ने अपने बहन से बातचीत की।
 
आदित्य राज आनंद ने फोन पर अपनी बहन से कहा कि वह चाय पीकर घर आ रहा है। वहीं, उसने मां को खाना बनाकर रखने के लिए कहा। उसने पड़ोस में चाचा के तिलकोत्सव में भाग लेने आने की बात बताई थी। जबकि 10:23 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट पर चाय के कप के साथ उसे देखा गया था। वहीं, 10:38 बजे धनंजय सिंह के चाचा विजय सिंह जिनका घर विश्वजीत के मकान के बगल में ही है, उन्होंने आदित्य राज आनंद के परिजनों को फोन पर सूचना दी कि तुम्हारे लड़के की स्थिति बेहद नाजुक है। उसका पूरा शरीर पीला हो गया है और मुंह से लार गिर रही है। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने आदित्य राज आनंद को मृत घोषित कर दिया।

 
 
मृतक आदित्य राज आनंद की मां आरती सिंह, बहन अंकिता, अदिति और छोटे भाई आयुष ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए बताया कि कुछ सफेदपोश इस कांड को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जांच के नाम पर महज खानापूर्ति की गई है। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री, राज्यपाल, डीजीपी और मीडिया को भी पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed