फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Sitamarhi: Life imprisonment to accused in murder case, girlfriend had called him, dead body was found in sack

Bihar News: हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद, प्रेमिका ने ही फोन कर बुलाया था, बोरी में मिली थी लाश

Wed, 29 May 2024 07:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 29 May 2024 07:38 PM IST
सार

Murder In Love Affair: प्रेमिका ने पुलिस को बताया था कि मैंने ही पिता के मोबाइल से कॉल कर अजय को मिलने के लिए बुलाया था। हम दोनों छत वाले घर में बातचीत कर रहे थे। मेरे पिता और भाई ने हम दोनों को देख लिया। इसके बाद अजय की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
Sitamarhi: Life imprisonment to accused in murder case, girlfriend had called him, dead body was found in sack
हत्या के मामले में दोषी को उम्रकैद की सजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी में चार साल पहले घर से बुलाकर अपने साथ ले जाकर हत्या करने के मामले में कोर्ट ने आरोपी को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही 15 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया है। अपर सत्र न्यायाधीश (15) राजेश भारती ने दोनों पक्षों की बहस के बाद आरोपी को दोषी मानते हुए सजा के बिंदु सुनवाई की, जिसमें दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। दोषी नंदकिशोर पंडित नानपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मौल गांव का निवासी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक कामेश्वर प्रसाद ने बहस की। उन्होंने बताया कि नानपुर थाना क्षेत्र के बेगहा गांव से एक मार्च 2020 की रात 10 बजे सूचक के भाई अजय को सुरेंद्र पंडित बुलाकर ब्रह्मौल गांव ले गया था। बाद में अजय की लाश पोखर में बोरा में बंधी मिली थी। उसके बाद मृतक के भाई विपिन कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई थी। उसके बाद पुलिस की छानबीन के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन


पुलिस जांच में सिरसी गांव स्थित पोखर से एक बोरी में बंद अवस्था में शव मिला था। जांच में पुलिस ने प्रेम-प्रसंग में हत्या की बात बताई थी। प्रेमिका ने हत्या का राज खोला था। मामले में पुलिस ने नंदकिशोर की बहन को गिरफ्तार किया था। उसने बताया कि उसका अजय से प्रेम प्रसंग था। इसकी जानकारी प्रेमिका के माता-पिता, भाई और ग्रामीणों को थी। एक मार्च को घर पर मैं और पिताजी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमिका ने पुलिस को बताया था कि मैंने ही पिता के मोबाइल से कॉल कर अजय को मिलने के लिए बुलाया था। हम दोनों छत वाले घर में बातचीत कर रहे थे। मेरे पिता और भाई ने हम दोनों को देख लिया। इसके बाद अजय को पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी गई। मैं डर कर छुप गई थी। सभी लोग उसकी लाश को बोरी में रखकर कहीं ले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed