{"_id":"6a76fb1de4358546160b5379","slug":"sheohar-road-accident-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1445-4589277-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: गश्त पर निकली पुलिस जीप पेड़ से टकराई, चौकीदार की मौत; दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: गश्त पर निकली पुलिस जीप पेड़ से टकराई, चौकीदार की मौत; दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी गंभीर
Sat, 08 Aug 2026 04:33 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शिवहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शिवहर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 04:33 PM IST
सार
शिवहर के पिपराही थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में वाहन चला रहे चौकीदार रामजी राय की मौत हो गई, जबकि अवर निरीक्षक अशोक सिंह समेत तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
शिवहर में गश्त के दौरान पुलिस जीप पेड़ से टकराई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पराही थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे में वाहन चला रहे थाना के चौकीदार रामजी राय (45) की मौत हो गई, जबकि अवर निरीक्षक अशोक सिंह समेत तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में पुलिस टीम के साथ मौजूद एक महिला सिपाही बाल-बाल बच गई। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दारोगा अशोक सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
सामने से आ रहे व्यक्ति को बचाने में अनियंत्रित हुई जीप
बताया गया कि पिपराही थाना क्षेत्र के कमरौली गांव निवासी रामजी राय चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। थाना में चालक की कमी के कारण वह पुलिस वाहन चलाने का काम भी करते थे। शुक्रवार को वह अवर निरीक्षक अशोक सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ गश्त पर निकले थे। बेलवा से गश्त कर थाना लौटने के दौरान सिंगरहिया गांव के समीप सामने से आ रहे एक व्यक्ति को बचाने के प्रयास में पुलिस जीप अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन
टक्कर के बाद वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त
टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक रामजी राय, दारोगा अशोक सिंह समेत चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल पिपराही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को सरोज सीताराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
चौकीदार को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद रामजी राय को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दारोगा अशोक सिंह समेत तीन पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है। अशोक सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH), मुजफ्फरपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।
परिजनों के पहुंचते ही अस्पताल में मची अफरा-तफरी
हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के पुत्र दीपक कुमार समेत परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण सदर अस्पताल पहुंच गए। रामजी राय की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह भी सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज की जानकारी ली। उन्होंने घटना की परिस्थितियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
अस्पताल में जुटी भीड़, क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन बना चर्चा का विषय
हादसे के बाद सदर अस्पताल परिसर में मृतक के परिजनों, ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों की भीड़ जुटी रही। दुर्घटना में क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन को देखकर हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता था। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।