फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Shahnawaz Hussain says PM Modi had announced to teach lesson to Pakistan from Bihar fulfilled it Congress

Bihar News: शाहनवाज हुसैन बोले- पीएम मोदी ने बिहार से की थी पाकिस्तान को सबक सिखाने की घोषणा, उसको पूरा किया

Wed, 28 May 2025 09:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 28 May 2025 09:25 PM IST
सार

Muzaffarpur News: भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भारत की सेना ने एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान को उसके ही घर में जबरदस्त नुकसान पहुंचाया, लेकिन कांग्रेस पार्टी इसके उलट देश को हुए नुकसान की बात कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Shahnawaz Hussain says PM Modi had announced to teach lesson to Pakistan from Bihar fulfilled it Congress
भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने मुजफ्फरपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और सैन्य ताकत पर सवाल उठाकर कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान की भाषा बोल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से एक परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र के भीतर घुसकर पहली बार ऐसा साहसिक अभियान अंजाम दिया, जिसकी प्रशंसा आज पूरा विश्व कर रहा है।

विज्ञापन

 
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पीएम मोदी ने बिहार की धरती से पाकिस्तान को सबक सिखाने की घोषणा की थी और उसे निभाकर दिखाया। भारत की सेना ने एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान को उसके ही घर में जबरदस्त नुकसान पहुंचाया, लेकिन कांग्रेस पार्टी इसके उलट देश को हुए नुकसान की बात कर रही है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि जब पूरा देश सेना के साहस पर गर्व कर रहा है, राहुल गांधी देश से यह पूछते फिर रहे हैं कि भारत को क्या नुकसान हुआ।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: माई बहिन सम्मान योजना के तहत कांग्रेस सौंप रही गारंटी पत्र, जरूरतमंद महिला को हर माह 2500 देने का वादा
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कांग्रेस की राजनीति को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
बीजेपी नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का यह व्यवहार न केवल राष्ट्रविरोधी है, बल्कि देश की सेना और जनता के मनोबल को तोड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ऐसे बयान पाकिस्तान को मजबूती देते हैं, न कि भारत को। हुसैन ने चेताया कि देश कभी कांग्रेस को इसके लिए माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब भारत अपनी सैन्य क्षमता का प्रदर्शन करता है, तब कांग्रेस उसमें कमियां तलाशने में लग जाती है।
 
प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता का किया गुणगान
शाहनवाज हुसैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पर भी चर्चा की और कहा कि मोदी जहां भी जाते हैं, जनता उनके नेतृत्व पर फूल बरसाती है और उनके फैसलों का स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का बिहार से विशेष लगाव है और हर बार बिहार को कुछ न कुछ देकर ही लौटते हैं। इस बार भी उनके दौरे से राज्य को बड़ा लाभ मिलने वाला है।

 
कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार का किया उल्लेख
पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पर सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि सेना के परिजनों का भी गहरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार ने भी प्रधानमंत्री के साहसिक नेतृत्व पर विश्वास जताया है, जो यह दिखाता है कि मोदी सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि जनमानस और सैनिकों के बीच एक भरोसे का नाम बन चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar News: अगवा युवक की बरामदगी न होने पर फूटा गुस्सा, परिजनों ने दानापुर बस स्टैंड पर आगजनी कर जाम की सड़क
 
‘बिहार में मोदी का भव्य स्वागत सुनिश्चित’
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आते हैं, तो बिहार की जनता उनका स्वागत पूरे उत्साह और सम्मान के साथ करती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार भी उनके आगमन पर बिहार उन्हें बड़े आदर के साथ स्वागत करेगा, क्योंकि मोदी के नेतृत्व में ही देश ने पाकिस्तान को बार-बार मुंहतोड़ जवाब दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed