{"_id":"698c690582507553d905aeb5","slug":"road-accident-today-ghorasahan-news-thee-died-but-driver-fled-east-champaran-bihar-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1371-3939162-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बेटे की शादी नहीं, न्यौते से लौटते समय पार्टी के बाद हादसा; मोतिहारी हादसे का ड्राइवर कैसे निकल भागा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बेटे की शादी नहीं, न्यौते से लौटते समय पार्टी के बाद हादसा; मोतिहारी हादसे का ड्राइवर कैसे निकल भागा?
Wed, 11 Feb 2026 09:01 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 09:01 PM IST
सार
Road Accident Today : संभव है कि हादसे का सदमा हो। संभव है कि परिजनों को यही जानकारी हो। लेकिन, पूर्वी चंपारण के घोड़ासन सड़क हादसे में तीन मौत की कहानी कुछ अलग नजर आ रही है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी
विस्तार
नेपाल सीमा से सटे पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन में मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि हुए हादसे की कहानी एक झटके में पलटती हुई नजर आ रही है। चार में से तीन की मौत हो गई थी और वह चौथा, यानी ड्राइवर फरार हो गया था; इसलिए पुलिस एक तरफ उसे खोजने की कोशिश कर रही है तो दूसरी तरफ तीनों मृतकों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। कहानी इसलिए पलटी है, क्योंकि पहले कहा गया था कि मृतकों में से एक के बेटे की शादी थी। अब सामने आ रहा है कि शादी किसी और की लड़की की थी। उसी में न्यौते के लिए यह लोग गए थे और लौटते समय एक जगह पार्टी की थी।
विज्ञापन
दूल्हे के पिता नहीं, दुल्हन के रिश्तेदार थे
घोड़ासहन-ढाका मुख्य मार्ग पर महादेवा मसान चौक के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी थी। परिजनों ने मौके पर पहुंचने के बाद जानकारी दी थी कि मृतकों में से एक विनोद प्रसाद के बेटे की शादी थी। लेकिन, अब सामने आ रहा है कि यह तीनों ही विनोद प्रसाद के एक रिश्तेदार की बेटी की शादी में पकड़ीदयाल के सिरहा गांव में गए थे। वहां से घर लौटने के पहले यह लोग घोड़ासहन में अपने एक रिश्तेदार मुन्ना कुशवाहा के यहां पहुंचे। फिर यहां से सभी नेपाल सीमा चले गए। वहां से खा-पीकर लौटते समय घोड़ासहन-ढाका मुख्य मार्ग पर महादेवा मसान चौक के पास यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
थानेदार ने क्या बताया? ड्राइवर की खोज क्यों?
घोड़ासहन थानेदार संजीव कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर ही तीन की मौत हो गई थी, इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है कि इन लोगों ने शराब पी थी या नहीं। ड्राइवर के शराब पीने की बात आ रही है, लेकिन वह भी पकड़ में नहीं आया। घटना के प्रत्यक्षदर्शी बोम बम यात्रा में निकले कांवरिये थे। जैसे ही हादसा हुआ, जीवित बचे ड्राइवर को उन लोगों ने निकाला। ड्राइवर पुलिस के आने से पहले भाग निकला। विनोद प्रसाद अपने रिश्तेदार की बेटी की शादी में न्यौते पर गए थे।
विज्ञापन