फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Real brothers will reach Ayodhya after traveling on foot from Nepal to attend Pran Pratistha of Ram Mandir

Ram Mandir: नेपाल से पदयात्रा कर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने अयोध्या पहुंचेंगे सगे भाई; लोग कर रहे स्वागत

Sat, 13 Jan 2024 03:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 13 Jan 2024 03:21 PM IST
सार

Ram Mandir Pran Pratishtha: नेपाल के इरवा से सोहेल राज यादव अपने छोटे भाई राकेश यादव के साथ पैदल ही अयोध्या यात्रा पर निकल गए हैं। शुक्रवार को ये दोनों भाई बगहा पहुंचे, जहां लोगों ने इनका भव्य स्वागत किया। 

विज्ञापन
Real brothers will reach Ayodhya after traveling on foot from Nepal to attend Pran Pratistha of Ram Mandir
अयोध्या के लिए पदयात्रा पर निकले सगे भाई राकेश यादव और सोहेल राज यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल से पैदल यात्रा कर दो सगे भाई प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने उत्तर प्रदेश के अयोध्या के प्रसिद्ध राम मंदिर में पहुंचेंगे। इन दोनों भाइयों का लोग जगह-जगह स्वागत कर रहे हैं। दोनों भाई प्रतिदिन 30 किलोमीटर पैदल चल रहे हैं जो 21 जनवरी को अयोध्या में पहुंच जाएंगे और 22 जनवरी को राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे।

विज्ञापन


दरअसल, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। इसको लेकर पूरा भारत इस समय राम मय हो चुका है। पूरे भारतवर्ष के साथ-साथ नेपाल के लोग भी अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसी सिलसिले में मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नेपाल के बीरगंज स्थित इरवा से सोहेल राज यादव अपने छोटे भाई राकेश यादव के साथ पैदल ही अयोध्या यात्रा पर निकल गए हैं। शुक्रवार को ये दोनों भाई बगहा एक प्रखंड के पतिलार पहुंचे, जहां लोगों ने इनका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

 
दोनों भाइयों ने बताया कि 30 किलोमीटर प्रतिदिन यात्रा करते हैं। 10 जनवरी को दोनों भाइयों ने यात्रा की शुरुआत की थी और 21 तारीख को अयोध्या पहुंच जाएंगे। अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे। अपनी यात्रा में दोनों भाई भक्ति-भाव में डूबे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यात्रा में उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो रही है। लोग भक्ति में डूबकर उनके लिए रास्ते में भोजन और रहने का प्रबंध कर रहे हैं। उनकी पूरी श्रद्धा भगवान राम में है और वे अयोध्या में होने वाले इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनना चाहते हैं। इसी का संकल्प लेकर उन्होंने अपनी यात्रा शुरू की है। भगवान ने चाहा तो 21 जनवरी तक निश्चित ही पैदल यात्रा करके अयोध्या पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed