{"_id":"672a406e4bb3c21eff057f22","slug":"raxaul-crime-railway-thieves-in-nexus-with-utensil-shopkeepers-utensil-shopkeeper-arrested-along-with-thief-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: रेलवे के चोरों का बर्तन दुकानदारों से गठजोड़, RPF ने चोर के साथ बर्तन दुकानदार को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: रेलवे के चोरों का बर्तन दुकानदारों से गठजोड़, RPF ने चोर के साथ बर्तन दुकानदार को किया गिरफ्तार
Tue, 05 Nov 2024 09:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रक्सौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रक्सौल
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 05 Nov 2024 09:27 PM IST
सार
Raxaul Crime: आरपीएफ इंस्पेक्टर ऋतुराज कश्यप ने बताया कि इस गिरफ्तारी के बाद चोरी के इस नेटवर्क का खुलासा हुआ है। इसमें चोरों के बर्तन दुकानदारों से सीधे लिंक होने की पुष्टि हुई है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रक्सौल से रेलवे के चोरों का बर्तन दुकानदारों के साथ गठजोड़ होने का मामला सामने आया है। आरपीएफ ने इस मामले में चोर के साथ बर्तन दुकानदार को गिरफ्तार किया है। रक्सौल जंक्शन पर आरपीएफ पोस्ट के इंस्पेक्टर ऋतुराज कश्यप ने बताया कि रक्सौल बाजार के लोहपट्टी स्थित मीना बाजार में उमेश प्रसाद की बर्तन दुकान पर छापामारी की गई। इस दौरान रेलवे के 11 अर्थिंग वायर बरामद किए गए। यह छापामारी रेल संपत्ति की चोरी में पकड़े गए एक चोर की निशानदेही पर की गई। उसके बाद बर्तन दुकानदार को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रक्सौल जंक्शन क्षेत्र में रेलवे की संपत्ति विशेष रूप से लोहे और तांबे की वायर की चोरी के नेटवर्क का खुलासा आरपीएफ ने किया है। यह चोरी की गई संपत्ति रक्सौल के स्थानीय बर्तन और लोहे की दुकानों में बेची जा रही थी। इस खुलासे में पता चला कि आरपीएफ पोस्ट रक्सौल के अधिकारियों और जवानों द्वारा यार्ड में गश्त के दौरान पकड़े गए एक चोर का हाथ है।
विज्ञापन
आरपीएफ के हाथ लगा एक चोर, दो हुए फरार
आरपीएफ इंस्पेक्टर ऋतुराज कश्यप ने जानकारी दी कि गश्त के दौरान तीन व्यक्तियों को रेलवे यार्ड में एक कोच के अर्थिंग वायर को तोड़ते हुए देखा गया। जवानों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, जिसमें से एक चोर विशाल कुमार (19) मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। विशाल ने बताया कि उसके दो अन्य साथी संदीप मली और कल्लू मली नेपाल की ओर भाग गए।
विज्ञापन
चोरी का नेटवर्क और चोरी के माल की बिक्री
पकड़े गए चोर विशाल कुमार ने आरपीएफ को बताया कि वे रेलवे के अर्थिंग वायर को तोड़कर रक्सौल के बर्तन दुकानदार उमेश प्रसाद की दुकान में बेचते थे। उसने यह भी खुलासा किया कि पहले भी कई बार वे तीनों मिलकर रेलवे के अर्थिंग वायर को जलाकर तांबे की तार बनाकर उमेश प्रसाद की दुकान में बेच चुके हैं। इसके बाद विशाल की निशानदेही पर आरपीएफ ने उमेश प्रसाद की दुकान पर छापा मारा और वहां से रेलवे के 11 अर्थिंग वायर बरामद किए। दुकानदार उमेश प्रसाद (58) ने बताया कि कुछ दिन पहले तीन व्यक्तियों ने यह तार उसके पास बेचे थे।
चोर और बर्तन दुकानदार के लिंक की पुष्टि
आरपीएफ इंस्पेक्टर ऋतुराज कश्यप ने बताया कि इस गिरफ्तारी के बाद चोरी के इस नेटवर्क का खुलासा हुआ है। इसमें चोरों के बर्तन दुकानदारों से सीधे लिंक होने की पुष्टि हुई है। पकड़े गए चोर और बर्तन दुकानदार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।