Railway: नवरात्रि पर बिहार से गुजरने वाली 5 जोड़ी ट्रेनों का मैहर में ठहराव, श्रद्धालुओं को होगी बड़ी सहूलियत
Railway News: मैहर स्टेशन के साथ-साथ रेलवे ने उत्तर रेलवे के गाजियाबाद स्टेशन पर पूजा स्पेशल ट्रेनों के ठहराव का समय बढ़ा दिया है। पहले इन ट्रेनों को मात्र 02 मिनट का स्टॉपेज मिलता था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 05 मिनट कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। मैहर स्टेशन पर कुल 05 जोड़ी (10 ट्रेनें) का अस्थायी ठहराव 05 मिनट के लिए प्रदान किया गया है। इससे यात्रियों को मैहर देवी दर्शन के लिए आने-जाने में आसानी होगी। मुजफ्फरपुर-वलसाड, धनबाद-कोल्हापुर, लोकमान्य तिलक-रक्सौल, पटना-पूर्णा और बांद्रा-टर्मिनस से पटना के बीच चलने वाली ट्रेनों को इसमें शामिल किया गया है। निर्धारित तारीखों के दौरान ये ट्रेनें मैहर स्टेशन पर 5-5 मिनट ठहरेंगी और फिर अपने गंतव्य की ओर रवाना होंगी।
गाजियाबाद स्टेशन पर 13 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का ठहराव बढ़ाया गया
रेलवे ने उत्तर रेलवे के गाजियाबाद स्टेशन पर पूजा स्पेशल ट्रेनों के ठहराव का समय बढ़ा दिया है। पहले इन ट्रेनों को मात्र 02 मिनट का स्टॉपेज मिलता था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 05 मिनट कर दिया गया है। कुल 13 जोड़ी (26 ट्रेनें) स्पेशल ट्रेनों को इस सुविधा में शामिल किया गया है। इनमें आनंद विहार, नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन से खुलने वाली और पटना, भागलपुर, धनबाद, हावड़ा, दरभंगा, सीतामढ़ी, जोगबनी, पूर्णिया कोर्ट और सहरसा से चलने वाली विशेष गाड़ियां शामिल हैं। यह कदम त्योहारों के समय यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उठाया गया है ताकि ट्रेन चढ़ने और उतरने में आसानी हो सके।
पढ़ें: चार बच्चों की मां से दरिंदों ने की हैवानियत, पति से परेशान होकर छोड़ा ससुराल; पेट पालने करती थी डांस
पटना-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस अब चलेगी राजगीर से
यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। पटना और लोकमान्य तिलक टर्मिनल, मुंबई के बीच चल रही गाड़ी सं. 13201/13202 पटना-लोकमान्य तिलक-पटना एक्सप्रेस का परिचालन विस्तार कर दिया गया है। अब यह ट्रेन राजगीर से चलेगी और राजगीर तक ही पहुंचेगी। 26 सितम्बर 2025 से यह सुविधा लागू होगी। गाड़ी संख्या 13201 राजगीर से रात 20.45 बजे खुलेगी और पटना होकर मुंबई जाएगी। वहीं, गाड़ी संख्या 13202 मुंबई से चलकर पटना होते हुए राजगीर पहुंचेगी। इससे राजगीर, नालन्दा और बिहार शरीफ के यात्रियों को मुंबई और मध्य भारत के बड़े शहरों तक सीधी ट्रेन की सुविधा मिलेगी। साथ ही राजगीर और नालन्दा जैसे ऐतिहासिक एवं धार्मिक पर्यटन स्थलों को भी इसका लाभ मिलेगा।
समस्तीपुर मंडल में 03 लेवल क्रॉसिंग पर बनेंगे रोड ओवर ब्रिज
रेलवे मंत्रालय ने पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के लिए एक बड़ा प्रोजेक्ट मंजूर किया है। अब कुल 03 लेवल क्रॉसिंग को हटाकर उनकी जगह रोड ओवर ब्रिज (ROB) बनाए जाएंगे। इस पर कुल 315 करोड़ रुपये की लागत आएगी। रूसेरा घाट रेलवे स्टेशन के पास लेवल क्रॉसिंग संख्या 17 की जगह 103.42 करोड़ रुपये की लागत से ROB बनेगा।पूर्णिया कोर्ट और पूर्णिया रेलवे स्टेशन के बीच लेवल क्रॉसिंग संख्या 03 की जगह 109.75 करोड़ रुपये की लागत से ROB बनेगा। सलौना रेलवे स्टेशन के पास लेवल क्रॉसिंग संख्या 6बी की जगह 101.81 करोड़ रुपये की लागत से ROB बनेगा। इस कदम से आम लोगों को जाम से राहत मिलेगी और ट्रेनों का परिचालन भी अधिक सुरक्षित और सुगम हो जाएगा।