{"_id":"680cb01bd5afc40e73029b40","slug":"protest-against-waqf-act-in-muzaffarpur-demanded-withdrawal-of-waqf-act-from-central-government-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन: केंद्र सरकार से किया वापस लेने की मांग, DM को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन: केंद्र सरकार से किया वापस लेने की मांग, DM को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी
Sat, 26 Apr 2025 03:36 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 26 Apr 2025 03:36 PM IST
सार
Protest Against Waqf Act: वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। वहीं, केंद्र सरकार से मांग की गई कि इस कानून को वापस लिया जाए। साथ ही कहा, यदि कानून वापस नहीं होगा तो हम लोग प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शन में मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर शनिवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ जमकर विरोध किया। पूरे शहर के अलग- अलग जगहों से निकली मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। वहीं, इस प्रदर्शन मार्च को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर रही।
विज्ञापन
सभी ने वक्फ बचाओ-संविधान बचाओ रैली निकाली। यह रैली केंद्र सरकार के खिलाफ में निकाली गई। इस जुलूस के माध्यम से वक्फ संशोधन कानून का विरोध किया गया और डीएम के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रपति से कानून वापस लेने की मांग की गई है। साथ ही कहा कि यह संविधान और हमारे शरिया कानून के खिलाफ में है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पटना पुलिस ने अचानक तीन युवकों को उठाया, आतंकियों के स्केच से मिल रहा था दो का हुलिया
विज्ञापन
आपको बता दें कि यह रैली शहर के अलग-अलग जगहों जिले चंदवारा स्थित जेल चौक ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र कांटी थाना क्षेत्र काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र और नगर थाना क्षेत्र से निकली और सभी शहर के क्लब मैदान में पहुंचे। जहां जुलूस को सभा में तब्दील कर वक्फ संशोधन कानून के नुकसान को बताया गया है। सभी लोगों ने सरकार से इस कानून को वापस लेने की मांग की है। इस दौरान कई लोग सड़क पर बैठ गए तो कई ने सड़क को जाम कर वक्फ कानून वापसी की मांग की है।
यह भी पढ़ें: आतंकी हमले की मुस्लिम समाज ने की निंदा, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
वक्फ कानून के विरोध में जहां पर आज शिया समुदाय के धर्मगुरु सैय्यद बुखार अहमद रिजवी ने बताया है कि वक्फ में अगर कोई खराबी है तो उसे ठीक किया जाए। सरकार ने जो वक्फ कानून बनाया है, वह मुसलमान के साथ में नाइंसाफी है। केंद्र को सरकार सिस्टम को ठीक करे, वक्फ की सूरत नहीं बदले। इस नाइंसाफी को सुप्रीम कोर्ट ने पकड़ लिया है। इसलिए उस पर भी दबाव बनाया जा रहा है।
अब यह सरकार कह रही है कि जिस संपत्ति की अब तक कोई भी दस्तावेज नहीं है, वक्फ नहीं माना जाएगा तो सरकार इसकी जांच करे। लेकिन कानून न बदले। हम लोगों को सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है और अगर सरकार नहीं मानी तो आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, डॉ महमूदुल हसन ने बताया कि हम लोग नए वक्फ कानून को वापस करने की मांग करते हैं और भी यह कानून संविधान और मुसलमानों के खिलाफ है। सरकार की नियत ठीक नहीं है, वह वक्फ की जमीन अपने दोस्तों को देना चाहती है।सरकार मुसलमानों को तोड़ने के लिए भ्रम पैदा कर रही है। हम सरकार को चुनौती देते हैं कि अगर यह कानून वापस नहीं किया तो हम चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे।